Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Weather Update: कब से पड़ेगी कड़ाके की सर्दी! मौसम विभाग ने दिया अपडेट, धुंध और कोहरा से हो रही सुबह

    Updated: Mon, 11 Nov 2024 08:21 AM (GMT+05:30)

    UP Weather News नवंबर में भी लखनऊ में गर्मी का एहसास न्यूनतम तापमान में 4.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी। अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना। ...और पढ़ें

    Weather Update: प्रतीकात्मक तस्वीर का उपयोग किया गया है।
    Weather Update: प्रतीकात्मक तस्वीर का उपयोग किया गया है।

    HighLights

    1. 11 से 16 नवंबर तक लखनऊ और आसपास के क्षेत्रों में मौसम रहेगा शुष्क
    2. बरेली के पास पहाड़ी क्षेत्र में वर्षो की संभावना

    जागरण संवाददाता, लखनऊ। रात के तापमान में अभी गिरावट नहीं हो रही है। इसकी वजह से नवंबर में भी लोगों को ठंड का एहसास कम हो है। रविवार को लखनऊ के न्यूनतम तापमान में 4.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी रही, जो 19 डिग्री सेल्सियस थी। जबकि दिन का तापमान 1.1 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 31.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

    मौसम विभाग के अनुसार लखनऊ और आसपास के जिलों में सोमवार को भी तापमान में कोई खास अंतर नहीं दिखेगा। अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 11 से 16 नवंबर तक लखनऊ और आसपास के क्षेत्रों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा। सुबह के समय कहीं-कहीं छिछला से मध्यम कोहरा छाने की संभावना जताई गई है, जो धीरे-धीरे हल्का होकर साफ हो जाएगा।

    मौसम में हल्की धुंध की स्थिति रहेगी, लेकिन बाद में आसमान साफ रहेगा। सुबह के समय जगह-जगह हल्का कोहरा छा सकता है।

    नवंबर के अंत तक बढ़ेगी ठंड, छाएगा कोहरा 

    नवंबर की शुरुआत होते ही मौसम ने करवट ले ली है। मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव होने के कारण हर दिन तापमान में बदलाव आ रहा है। शहर के कई हिस्सों में सुबह धुंध और कोहरे का असर दिख रहा है जिसके कारण न्यूनतम तापमान में लगातार बदलाव देखा जा रहा है। मौसम के उतार चढ़ाव का असर दिख रहा है। नवंबर के अंत तक ठंड बढ़ाने की संभावना मौसम विभाग द्वारा जताई जा रही है। दीपावली के बाद से ही शहर का मौसम बदलना शुरु हो गया है।

    बरेली के पास पहाड़ी क्षेत्र में वर्षो की संभावना

    विभाग के अनुसार 12 नवंबर को शहर के पश्चिमी व पूर्वी हिस्से के तराई क्षेत्र में कहीं-कहीं हल्का कोहरा छाने के आसार जताए गए है। मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह बताते है कि अब धीरे-धीरे मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। दिन में भी ठंडक रहेगी, जिससे अधिकतम तापमान में भी गिरावट होगी।

    खबरें और भी

    20 के बाद होगा सर्दी का अहसास

    मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह का कहना है, कि 20 नवंबर के बाद रात के साथ दिन में भी सर्दी का एहसास होने लगेगा। माह के अंत तक ठंड बढ़ने का अनुमान है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में अभी वर्षो की संभावना नहीं है। हालांकि बरेली के पास उत्तराखंड में कुछ पहाड़ी इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है, जो ठंड को और बढ़ा सकती है।

    ये भी पढ़ेंः UP News: अलीगढ़ में भाजपा नेता पर मुकदमे के विरोध में कोतवाली घेरी, थाने में दो घंटा धरना-प्रदर्शन

    ये भी पढ़ेंः वृंदावन के मंदिरों में उमड़ी भारी भीड़, गलियां श्रद्धालुओं से खचाखच भरीं; पंजाब की छह छात्राओं की बिगड़ी तबीयत