Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 07, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Weather in UP: लगातार तीसरे दिन बादलों के साए में उत्तर प्रदेश, धुंध के कारण वेस्ट यूपी में ठंड की आहट

    By Dharmendra PandeyEdited By:
    Updated: Fri, 07 Oct 2022 10:53 AM (IST)

    Weather Update in UP Today प्रदेश में गुरुवार के बाद शुक्रवार को मुरादाबाद संभल अमरोहा में बादल छाए हुए हैं। बूंदाबांदी भी हो रही है। कई जगह पर बच्चों ...और पढ़ें

    Weather Update in Uttar Pradesh Today: Retreating Monsoon
    Weather Update in Uttar Pradesh Today: Retreating Monsoon

    लखनऊ, जेएनएन। Weather Update in UP Today: मानसून (Retreating Monsoon) अपनी वापसी में उत्तर प्रदेश को काफी परेशान कर रहा है। उत्तर प्रदेश बीते तीन दिन से बादलों के साए में हैं। इस दौरान कहीं-कहीं पर धूप ने भले ही हल्की सी झलक दिखाई है, लेकिन अधिकांश जगह पर बौछार पड़ने से मौसम बदला है। शुक्रवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के साथ ही तराई वाले क्षेत्रों में आसमान पर धुंध भी है।

    प्रदेश में गुरुवार के बाद शुक्रवार को मुरादाबाद, संभल, अमरोहा में बादल छाए हुए हैं। बूंदाबांदी भी हो रही है। कई जगह पर बच्चों को स्कूल जाने में मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। बरेली में रात वर्षा हुई। सुबह से बादल छाए हैं। नोएडा तथा ग्रेटर नोएडा में सुबह बूंदाबांदी हुई है। आसमान में बादल छाए हुए हैं। वर्षा की संभावना है। गाजियाबाद में रात में वर्षा हुई है। अभी भी बादल हैं। वर्षा की संभावना है। मेरठ में सुबह हल्की वर्षा हुई है। अब धीर-धीरे बादल छंट रहे हैं।

    आगरा में रात को बूंदाबांदी हुई, अभी बादल छाए हुए हैं। इटावा में रात में वर्षा हुई है। अभी भी बादल हैं। वर्षा की संभावना है। बांदा में रात में वर्षा हुई, सुबह से बादल छाए हैं। कानपुर में अभी हल्की बूंदाबांदी हो रही है। फर्रुखाबाद में रिमझिम वर्षा हो रही है। कन्नौज में बादल छाए हुए हैं, बारिश की संभावना है।

    पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी बादल हैं। इस दौरान वाराणसी में सुबह से बादल छाए हैं। गोरखपुर में हल्के बादल छाए हैं। प्रयागराज में धूप छांव का दौर चल रहा है। आसमान में हल्के बादल हैं। धूप भी खिल रही है जब तब। रात में बूंदाबांदी हुई थी।

    खबरें और भी

    झाँसी में देर रात बारिश हुई थी। इस समय बादल छाये हुये हैं। हाथरस में बादल छाए हुए हैं। बूंदाबांदी हुई है। मैनपुरी में सुबह से बादल छाए हुए थे। अब वर्षा आरंभ हो गई है।अलीगढ़ में मौसम साफ है, फिरोजाबाद में मौसम साफ है। धूप खिली है।

    अतिवृष्टि प्रभावित जिलों को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ बेहद गंभीर

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अत्यधिक वर्षा से प्रभावित जिलों के जिलाधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि राहत कार्य का प्रभावी संचालन सुनिश्चित करायें। इसके साथ ही साथ जलभराव वाले स्थानों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जायें। उन्होंने पंचायती राज, नगर विकास, ग्राम विकास तथा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, पशुपालन एवं अन्य विभागों के सभी अधिकारियों को क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहने का भी निर्देश दिया है।