Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UP Weather News: यूपी के कई जिलों में लू का अलर्ट, जल्द बदलेगा पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज, मिलेगी चिलचिलाती गर्मी से राहत

    Updated: Mon, 27 May 2024 07:35 AM (IST)

    UP Weather News भीषण गर्मी ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। लखनऊ में रविवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की वृद्धि ...और पढ़ें

    UP Weather News: यूपी के कई जिलों में लू का अलर्ट।
    UP Weather News: यूपी के कई जिलों में लू का अलर्ट।

    HighLights

    1. 30 मई को गरज-चमक के साथ कुछ जगह बौछारें पड़ने की आशंका
    2. आगरा सहित अन्य जिलों में भीषण ताप लहर यानी लू चलने की आशंका जताई

    जागरण संवाददाता, लखनऊ/आगरा। मई के आखिर में इस बार तापमान ने रिकार्ड तोड़ दिए हैं। रविवार को लखनऊ में दिन का तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस रहा। इसमें 3.4 डिग्री की बढ़ोतरी रही। वहीं, रात का तापमान 5.6 डिग्री बढ़कर 31.1 डिग्री सेल्सियस रहा। रात में हवा ठप होने की वजह से लोगों ने उमस महसूस की। गर्मी के कारण लोगों को दिन के समय घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।

    बाजारों और सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। आवश्यक काम के लिए बाहर जाने वाले लोग भी सिर पर कपड़ा और चेहरे पर मास्क लगाकर निकल रहे हैं। बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। लोगों को धूप में बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और हल्के कपड़े पहनने की सलाह दी जा रही है।

    मौसम विभाग ने अभी गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं जताई है। 27 मई से 29 मई तक गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजबाद, इटावा, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी आदि क्षेत्रों में भीषण ताप लहर यानी लू चलने की आशंका जताई है।

    पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में 30 मई को गरज-चमक के साथ कुछ जगह बौछारें पड़ने की आशंका जताई है। प्रदेश में झांसी का तापमान सबसे अधिक 47.6 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके बाद आगरा का तापमान 46.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

    खबरें और भी

    आगरा में रात का तापमान बढ़ा

    रविवार को 'रवि' ने जमकर प्रहार किया तो दिन के साथ ही रात भी गरम हो उठी। दिन में लू ने परेशान किया तो गर्मी अधिक होने से रात करवटें बदलते हुए बीती। शाम ढलने पर भी तपिश अधिक रही। अधिकतम तापमान 46.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने से एसी ट्रिप कर गए। कूलर में भी राहत नहीं मिली। मौसम विभाग ने सोमवार को लू चलने और दिन व रात गरम रहने का पूर्वानुमान जताया है। सीजन का सबसे गरम दिन 19 मई को रहा था। तब अधिकतम तापमान बढ़कर 47.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।

    ये भी पढ़ेंः Agra: योगी चैतन्य नाथ मर्डर केस में खुलासा, चेले ही निकला गुरु की हत्या का आरोपी, कत्ल की वजह जानकर सभी हैरान

    गर्मी से शहरवासियों को अभी राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 30 मई तक लू का प्रकोप देखने को मिलेगा। अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। सोमवार को लू के प्रकोप के साथ अधिकतम व न्यूनतम तापमान अधिक रहेगा।

    ये भी पढ़ेंः Circle Rates: यूपी के इस जिले में सर्किल रेट बढ़ाने की तैयारी, 7 साल बाद होगा बदलाव, तहसीलदारों से मांगी रिपोर्ट

    रेड जोन में रहेगा आगरा

    मौसम विभाग ने लू के प्रकाेप को देखते हुए अलर्ट जारी किया है। इसमें 27 व 28 मई को आगरा को रेड जोन में रखा गया है। सभी उम्र के लोगों में गर्मी की बीमारी और हीट स्ट्रोक विकसित होने की संभावना बहुत अधिक है। मौसम विभाग ने हल्के व सूती कपड़े पहनने, अधिक से अधिक पेय पदार्थ लेने, सुबह 11 से दोपहर चार बजे के मध्य धूप से निकलने, धूप में अधिक देर तक नहीं खड़े होने के सुझाव दिए हैं।

    मई में पांच बार 46 पार

    17 मई, 46.9

    18 मई, 46.5

    19 मई, 47.7

    20 मई, 46.6

    26 मई, 46.8

    प्रदेश के गरम शहर

    1, झांसी, 47.6

    2, आगरा, 46.8

    3, कानपुर, 46.4