Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Weather Update UP: 24 घंटे में तेजी से बदलेगा यूपी का मौसम, अयोध्या में भीषण सर्दी, श्रीनगर जैसा मेरठ में तापमान, पढ़ें लेटेस्ट अपडेट

    Updated: Sat, 20 Jan 2024 07:58 AM (GMT+05:30)

    UP Weather Forecase News Today 24 जनवरी तक इससे राहत के आसार नहीं हैं। वहीं रात के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। किसानों को पाले से बचाव के लिए ग ...और पढ़ें

    UP Weather News: यूपी में कड़ाके की ठंड से अभी चार से पांच दिन और राहत नहीं मिलेगी।
    UP Weather News: यूपी में कड़ाके की ठंड से अभी चार से पांच दिन और राहत नहीं मिलेगी।

    HighLights

    1. 24 जनवरी के बाद बदलेगा मौसम
    2. चार-पांच दिन नहीं मिलेगी गलन से राहत

    जागरण संवाददाता, लखनऊ। UP Weather Report: प्रदेश में जारी सर्दी के सितम से अभी चार-पांच तक राहत नहीं मिलेगी। राजधानी समेत प्रदेश के चार दर्जन से अधिक जिलों में अगले चार-पांच दिनों तक कड़ाके की ठंड और कोहरा का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को प्रदेश में सबसे ठंडा कानपुर शहर रहा। यहां न्यूनतम तापमान करीब पांच डिग्री सेल्सियस गिरकर 2.4 पहुंच गया, जो इस बार की सर्दी का रिकार्ड भी है।

    कानपुर का अधिकतम पारा 11.8 रहा। 25 जनवरी से शीतलहर का असर लगभग समाप्त हो जाएगा। आसमान भी साफ होने से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि देखी होगी।

    Read Also: UP News: राजस्थान से आ रहीं गाड़ियां चेक रही थी पुलिस, एक कार में मिला कुछ ऐसा कि बैग देखकर हैरान रह गई आगरा पुलिस

    Read Also: Agra Accident: आगरा में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार कार नहर में समाई, चार दोस्तों की मौत, ठंडे पानी में जिंदगी से जूझते रहे युवक

    रामनगरी अयोध्या में भी भीषण सर्दी

    मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि रामनगरी अयोध्या में भी भीषण सर्दी है। रामनगरी का न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस रहा। रायबरेली के फुर्सतगंज क्षेत्र में भी लोगों ने अधिक गलन महसूस की। यहां न्यूनतम पारा 5.4 दर्ज किया गया। लखनऊ के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई। 

    मेरठ में सीजन का सबसे ठिठुरन भरा दिन, कंपकंपाए लोग

    मेरठ। जनपद में कड़ाके की ठंड से लोग कंपकंपा रहे हैं। शुक्रवार को सीजन का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से आठ डिग्री कम था। मेरठ में अति गंभीर शीत दिवस की यह स्थिति श्रीनगर, कुल्लू, शिमला, मसूरी जैसे हिल स्टेशनों में पड़ रही ठंड से कहीं अधिक ठिठुरन भरी रही। श्रीनगर और कुल्लू में अधिकतम तापमान 12.6 और अन्य स्थानों पर क्रमश: 13.4 और 13.5 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन में सूरज के दर्शन नहीं हुए।

    वहीं रात में कई स्थानों पर घना कोहरा पड़ा। दिनभर में पारा मात्र 4.4 डिग्री सेल्सियस ही चढ़ पाया। गर्म कपड़ों से लकदक होने के बावजूद कंपकंपी कम होने का नाम नहीं ले रही थी। लोग बाहर निकलने से बचते रहे। बेहद जरूरी कार्यों से ही घरों से निकले। लोगों को घरों और कार्यालयों में हीटर, ब्लोअर और अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है। न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री रहा।

    खबरें और भी

    सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मौसम केंद्र के प्रभारी डा. यूपी शाही ने बताया कि समुद्रतल की सतह से 12.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर 240 से 260 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार की उत्तर-पश्चिम नम हवाएं चल रही हैं। यही कारण है कि कोहरे की घनी परत बादलों के रूप में बनी हुई है।