Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UP Weather News: आसमान से बरस रही आग-यूपी में मानसून का इंतजार, मौसम विभाग ने जारी की इन जिलों में लू की चेतावनी

    Updated: Mon, 17 Jun 2024 08:34 AM (IST)

    UP Weather News Update मौसम विज्ञानी मो. दानिश ने बताया कि सोमवार को दोपहर में लू के प्रकोप के साथ रात में भी गर्मी का असर देखने को मिलेगा। मंगलवार से ...और पढ़ें

    UP Weather: आसमान से आग बरस रही है।
    UP Weather: आसमान से आग बरस रही है।

    HighLights

    1. मौसम विभाग के अनुसार आगामी चार दिन रहेगा लू का प्रकोप
    2. आगरा को तीन-चार दिन के लिए रेड जोन में रखा है

    जागरण संवाददाता, लखनऊ। प्रदेश में बेसब्री से मानसून का इंतजार हो रहा है, लेकिन आसमान से अभी आग बरस रही है। लखनऊ समेत प्रदेश के कई जिलों में भीषण गर्मी से बुरा हाल है। दिन हो या रात गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। रविवार को लखनऊ का दिन का तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

    अधिकतम तापमान में एक दिन में 7.6 डिग्री की बढ़ोतरी हुई, जबकि न्यूनतम तापमान में 4.4 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 31.4 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश में सबसे गर्म प्रयागराज रहा, जहां दिन का अधिकतम तापमान 47.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।

    मौसम विभाग ने लू का अलर्ट किया जारी

    सोमवार को लखनऊ और आसपास के जिलों में अधिकतम तापमान 45 और न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने दोपहर बाद लू चलने की भी आशंका जताई है। मौसम विज्ञान विभाग लखनऊ की ओर से जारी चेतावनी में सोमवार यानी 17 जून को बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मीरजापुर, चंदौली, रविदास नगर, जौनपुर, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, मथुरा, आगरा, फिरोजबाद, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और आसपास के जिलों में लू चलेगी।

    Read Also: Agra: 'बिना मुहुर्त राम मंदिर के शिलान्यास से मिली चुनावों में हार', बीजेपी की पराजय पर शंकराचार्य का बड़ा बयान

    कुछ जगह तेज हवाएं चलने का अनुमान

    पश्चिम उत्तर प्रदेश में 18 जून तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। कुछ जगह तेज हवाएं चलेंगी। 19 जून से 22 जून तक पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में 18 जून से 22 जून के बीच तेज हवाएं और हल्की बौछारें पड़ सकती हैं।

    Read Also: बरेली में खाकी पर लगा दाग; एसी-फ्रिज के बाद होम थिएटर...खुल गई सीओ लाइन के भ्रष्टाचार की पोल

    मौसम विज्ञानी डा. अतुल कुमार सिंह का कहना है कि तीन से चार दिन में मानसून बंगाल के कुछ हिस्सों में, उड़ीसा, छत्तीसगढ़ और बिहार में आने की उम्मीद है। बिहार में मानसून सक्रिय होने के बाद ही उत्तर प्रदेश में इसके आने का अनुमान है। मानसून का पूर्वी शाखा अभी पश्चिम बंगाल में ही रुका हुआ है। बिहार में आने के बाद मानसून तेजी से आगे बढ़ेगा। 

    खबरें और भी

    आगरा में झुलस उठे लोग

    आगरा में रविवार को सूरज ने जमकर आग बरसाई तो धूप में लोग झुलस उठे। तेज धूप के साथ लू के थपेड़ों ने परेशान किया। दिन के साथ ही रात में भी लोग बेचैन रहे। एसी ट्रिप कर गए और कूलर भी हांफते नजर आए। अधिकतम तापमान 46.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। शहरवासियों को हाल-फिलहाल गर्मी से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। मौसम विभाग ने अगले चार दिन तक लू का प्रकोप रहने के आसार जताए हैं।

     रेड जोन में आगरा

    मौसम विभाग ने लू के प्रकोप का असर जारी करते हुए आगरा को तीन-चार दिन के लिए रेड जोन में रखा है। इस स्थिति में गर्मी की वजह से छोटे बच्चों, वृद्धों व गंभीर बीमारियों से ग्रस्त लोगों के लिए स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। धूप में देर तक काम करने वाले लोगों को लू लग सकती है।

    बचाव को यह करें

    • दोपहर के समय अधिक समय तक धूप में रहने से बचें।
    • हल्के रंग के हल्के, ढीले व सूती कपड़े पहनें।
    • धूप में जाते समय सिर को कपड़े, टोपी या छतरी से ढककर रखें।
    • निर्जलीकरण से बचाव को पर्याप्त मात्रा में तरल पदार्थ का सेवन करें।
    • ओआरएस, घर में बने पेय पदार्थ लस्सी, चावल का पानी, नीबू पानी, छाछ का सेवन करें।
    • खड़ी फसल वाले खेतों में पर्याप्त नमी बनाए रखने को शाम के समय बार-बार हल्की सिंचाई करें।
    • दोपहर के समय जानवरों को चराने से बचें। उन्हें छाया में रखें।