Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Weather Update UP: पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आज भारी बारिश की चेतावनी, दो दिन मौसम रहेगा सुहाना

    Updated: Tue, 30 Jul 2024 07:01 AM (GMT+05:30)

    Weather Update Today UP पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 30 जुलाई से एक अगस्त तक कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी 30 जुलाई ...और पढ़ें

    UP Weather News: मौसम विभाग ने पश्चिम यूपी में आज अच्छी बरसात की संभावनाएं व्यक्त की है। सांकेतिक तस्वीर।
    UP Weather News: मौसम विभाग ने पश्चिम यूपी में आज अच्छी बरसात की संभावनाएं व्यक्त की है। सांकेतिक तस्वीर।

    HighLights

    1. जुलाई के आखिरी सप्ताह में लखनऊ में बारिश का इंतजार ही रहा
    2. लखनऊ में आज और कल छिटपुट बारिश, वज्रपात की भी चेतावनी

    जागरण संवाददाता, लखनऊ। UP Weather News मध्य और पूर्वी यूपी में बारिश का इंतजार बढ़ता जा रहा है। पिछले सप्ताह दो-तीन दिन छोड़ दें तो लगभग दो सप्ताह से लखनऊ में अच्छी बारिश का इंतजार है। गर्मी और भीषण उमस से लोग परेशान हैं।

    60 जिलों में गरज-चमक के साथ छिटपुट बरसात के आसार

    मौसम विभाग की मानें तो मंगलवार और बुधवार को राजधानी समेत लगभग 60 जिलों में गरज-चमक के साथ छिटपुट बरसात हो सकती है। इन क्षेत्रों में वज्रपात की भी चेतावनी जारी की गई है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अगले दो दिन पूर्वांचल के कुछ जिलों के साथ पश्चिमी क्षेत्रों में बादल जमकर बरसेंगे।

    पश्चिमी यूपी में बारिश की संभावनाएं आज व्यक्त की है। (फाइल फाेटो)

    आज इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

    मंगलवार को प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, रामपुर, बिजनौर, बरेली, पीलीभीत और आसपास के इलाकों में भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है।

    ये भी पढ़ें: Hathras Stampede Case: सूरजपाल के वकील एपी सिंह का दावा, 'हाथरस से सरकार को बदनाम करने की साजिश रची गई'

    ये भी पढ़ें: Medium Flood: अनूपशहर में घाट किनारे बने मंदिर बाढ़ के पानी में डूबे, मध्यम फ्लड की श्रेणी में पहुंचा गंगा जलस्तर

    कल यहां मध्यम से भारी बारिश का अनुमान

    वहीं, बुधवार को बांदा, चित्रकूट, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर, सीतापुर, शामली, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, अमरोहा, शाहजहांपुर, संभल, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आसपास के क्षेत्रों में बुधवार को मध्यम से भारी बरसात के पूर्वानुमान हैं। उन्होंने कहा, अगस्त पहले सप्ताह में लखनऊ समेत मध्य यूपी में अच्छी बारिश के आसार बन रहे हैं। हालांकि, अभी दो-तीन दिन छिटपुट बरसात होगी। 

    खबरें और भी