Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UP Weather News: पूर्वी उत्तर प्रदेश में झमाझम बारिश का अलर्ट, आगरा-कानपुर में कैसा रहेगा मौसम, देखें अपडेट

    Updated: Tue, 20 Aug 2024 07:27 AM (IST)

    Weather Update UP IMD Alert Rainfall मानसून के बादलों ने इस साल लुका-छिपी का खेल किया था। जून और जुलाई में सबसे कम बरसात हुई। सावन के महीने में मानसून ...और पढ़ें

    UP Weather News: मौसम की खबर में सांकेतिक तस्वीर का उपयोग किया गया है।
    UP Weather News: मौसम की खबर में सांकेतिक तस्वीर का उपयोग किया गया है।

    HighLights

    1. झमाझम बारिश उमस से दिलाएगी राहत
    2. आगरा में बादल छाने का अनुमान, कानपुर में हल्की मध्यम बारिश का अंदेशा

    डिजिटल डेस्क, लखनऊ। UP Weather News: सावन के आखिरी दिन रक्षाबंधन पर उत्तर प्रदेश में मानसून मेहरबान दिखा। राजधानी सहित प्रदेश के कई जनपदों में अच्छी बारिश होने से उमस से राहत मिली। आज मंगलवार को भी मौसम अच्छा रहने का पूर्वानुमान है।

    मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अत्यधिक वर्षा से जलभराव हो सकता है, जिससे सड़कों और पुलों पर पानी भरने की स्थिति बन सकती है। पुरानी इमारतों और कमजोर संरचनाओं पर भी खतरे के बादल मंडरा सकते हैं।

    आगामी दिनों का पूर्वानुमान मौसम विभाग के अनुसार, 20 से 22 अगस्त तक भी कई जिलों में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। 21 अगस्त को बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी और आसपास के इलाकों में बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में लगातार बारिश के चलते जनजीवन पर असर पड़ सकता है।

    आगरा में आज बादल छाने का अनुमान

    आगरा। वर्षा के बाद धूप निकलने से सोमवार को उमस बढ़ गई। दिन में तेज धूप निकली, शाम को बादल छा गए। कई क्षेत्रों में तेज वर्षा हुई। सुबह और दोपहर का तापमान एक डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। 24 घंटे में 102 एमएम वर्षा दर्ज की गई है। रविवार देर रात तक वर्षा होती रही, सुबह कुछ देर के लिए बादल छाने के बाद धूप निकल आई। दोपहर दो बजे तक तेज धूप निकली, इससे गर्मी के साथ ही उमस बढ़ गई, लोग पसीने में नहाने रहे। शाम चार बजे के बाद मौसम बदल गया।

    सिकंदरा, आवास विकास कालोनी, यमुना किनारा रोड सहित कई क्षेत्रों में तेज वर्षा हुई। कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी हुई। इससे न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान सामान्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस अधिक 34.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि मंगलवार को बादल छाने के साथ वर्षा हो सकती है।

    खबरें और भी

    मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

    प्रदेश में बारिश के इस सिलसिले से जहां एक तरफ गर्मी और उमस से राहत मिलने की उम्मीद है। बारिश के दौरान अति प्रवाहित पुलों और जलमग्न सड़कों को पार करने से बचें। जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें और अपने वाहन का इस्तेमाल करने से पहले मौसम की जानकारी जरूर लें। परिवहन और जनजीवन पर असर भारी बारिश के चलते सड़क और रेल यातायात में बाधा आने की संभावना है।

    मौसम साफ रहने के आसार

    बरेली में मंगलवार को मौसम साफ होने का अनुमान है। आज का तापमान अधिकतम 32.0 और न्यूनतम 24.6 रहने की संभावनाएं हैं।

    ये भी पढ़ेंः Kolkata Doctor Case: डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज, शीर्ष अदालत ने स्वत: लिया संज्ञान

    ये भी पढ़ेंः UP Politics: दिलचस्प होगी मायावती और चंद्रशेखर के बीच लड़ाई, मीरापुर में अनुसूचित वोटों को लेकर कड़ा इम्तिहान!

    कानपुर का मौसम

    सावन के महीने में इतना पानी बरसा जो पूरे चार महीने में होने वाली बारिश का कोटा पूरा करने वाला है। अभी अगस्त के पूरे महीने के दौरान वर्षा के आसार बने हुए हैं। लगातार हो रही वर्षा के कारण दिन का अधिकतम तापमान भी सोमवार को 34.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.0 डिग्री रहा है। दिन और रात का औसत तापमान एक से दो डिग्री अधिक बना हुआ है। आज तेज हवा, गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा के आसार हैं।