यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
UP Weather: यूपी में गोंडा-गोरखपुर सहित आसपास के जिलों में हो सकती है भारी बारिश, IMD ने दी चेतावनी
Weather Update UP IMD Alert Rainfall मानसून के बादलों ने इस साल लुका-छिपी का खेल किया था। जून और जुलाई में सबसे कम बरसात हुई। सावन के महीने में मानसून ...और पढ़ें

HighLights
- कानपुर के आसपास के जिलों में बारिश के आसार
- बारिश के बाद उमस कर रही लोगों को परेशान
डिजिटल डेस्क, लखनऊ। UP Weather News: सावन के आखिरी दिनों में उत्तर प्रदेश में मानसून मेहरबान दिखा। राजधानी सहित प्रदेश के कई जनपदों में अच्छी बारिश होने से उमस से राहत मिली। आज बुधवार को भी मौसम अच्छा रहने का पूर्वानुमान है। बता दें कि गोरखपुर में बुधवार सुबह से ही तेज बारिश हो रही है। वहीं लखनऊ के आसपास जिलों में तेज बारिश का पूर्वानुमान है। जानिए यूपी के प्रमुख जिलों में आज मौसम का क्या पूर्वानुमान है...
आगरा: दिन में उमस, शाम को मौसम सुहाना
आगरा शहर में मंगलवार को दिनभर बादल छाए रहे। बादलों की वजह से उमस अधिक होने से पसीना बहता रहा। शाम को हवा चलने से मौसम में बदलाव देखने को मिला। मौसम सुहाना होने से शहरवासियों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि बुधवार को आंशिक बादल छाए रहेंगे। एक या दो बार गरज के साथ बौछार पड़ सकती हैं। गुरुवार को बादल छाए रहने के साथ हल्की वर्षा का पूर्वानुमान है।
इसे भी पढ़ें- बस्ती में मालगाड़ी पर गिरा पेड़, लगी आग; चालक ने कूद कर बचाई जान
बरेली में बुधवार को मौसम साफ होने का अनुमान है। कानपुर में गरज- चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा के आसार हैं। गोरखपुर में बुधवार को छिटपुट बादल छाए रहेंगे। कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा हो सकती है। देवरिया और बस्ती में भी बादल छाए रहने और कुछ स्थानों पर वर्षा होने का पूर्वानुमान है।
लखनऊ के आसपास के जिलों में बारिश
अंबेडकरनगर जिले में आचार्य नरेंद्रदेव कृषि विश्व विद्यालय के मौसम विज्ञानी डा.अमरनाथ मिश्र ने कहा कि बुधवार को बादल छाए रहने के आसार हैं। आगामी 24 घंटे में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। पूर्वी हवा सामान्य गति से चलने के आसार हैं।
खबरें और भी
बारांबकी में कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम सहायक सचिन शुक्ला ने बताया कि बुधवार को 56 प्रतिशत से अधिक बारिश होने की संभावना है। बादल छाये रह सकते हैं। दोपहर में धूप निकल सकती है। शाम को भी बूंदाबांदी के आसार हैं।
इसे भी पढ़ें- नेपाल में मोबाइल नेटवर्क को 4G में अपग्रेड कर रहा चीन, ड्रैगन की दखल से बढ़ीं मुश्किलें
गोंडा में वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. उपेंद्रनाथ सिंह के अनुसार मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। बुधवार को आसमान में बादलों की आवाजाही रहेगी। बारिश होने के आसार हैं, इससे तापमान में गिरावट आएगी। धूप होने पर उमस बढ़ सकती है।
बागपत जिले में बूंदाबांदी की संभावना है। तापमान में भी बढ़ोतरी हो सकती है। हवा की तीव्रता 15 से 20 किमी प्रति घंटा रहेगी। आर्द्रता 75 प्रतिशत रहने का अनुमान है। वाराणसी में सामान्य रूप से बादल छाए रह सकते हैं, गरज-चमक के साथ तेज वर्षा हो सकती है। तापमान लगभग स्थिर रह सकता है।