Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Weather Update UP: IMD का लेटेस्ट अपडेट, 45 जिलों में अलर्ट; भीषण ठंड की चपेट में यूपी, शिमला जैसी मुजफ्फरनगर में सर्दी

    Updated: Sun, 14 Jan 2024 07:20 AM (IST)

    UP Weather News मौसम वैज्ञानिक मुहम्मद दानिश ने बताया कि पिछली रात आगरा की सबसे सर्द रात थी। यहां शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस पर प ...और पढ़ें

    Weather News: अगले चार दिनों तक कड़ाके की ठंड का अलर्ट
    Weather News: अगले चार दिनों तक कड़ाके की ठंड का अलर्ट

    HighLights

    1. चार दिनों तक कड़ाके की ठंड का अलर्ट
    2. मुजफ्फरनगर शिमला बन गया

    जागरण संवाददाता, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में ठंड कम होने का नाम नहीं ले रही है। बर्फीली हवा के साथ घना कोहरा से लोग परेशान हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को मुजफ्फरनगर शिमला बन गया। यहां न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस लुढ़कर 2.8 पहुंच गया।

    भीषण सर्दी का असर कानपुर में भी रहा। यहां न्यूनतम पारा तीन डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। अगले चार-पांच दिनों तक ठंड से राहत नहीं मिलेगी। शीतलहर और घना कोहरा का अलर्ट जारी किया है।

    चार दिन और शीतलहर का अलर्ट

    मौसम वैज्ञानिक मुहम्मद दानिश ने बताया कि 14, 15, 16 और 17 जनवरी को भी राज्य के ज्यादातर हिस्सों में शीतलहर देखने को मिलेगी। हालांकि, इसके बाद धीरे-धीरे तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की जाएगी। न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। वहीं, लखनऊ में शुक्रवार की तुलना में शनिवार को लखनऊ के न्यूनतम तापमान में 1.5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई, लेकिन रविवार को इसमें गिरावट होगी। गोरखपुर में न्यूनतम पारा 4.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मुहम्मद दानिश का कहना है कि भीषण ठंड का असर राजधानी समेत 45 से अधिक जिलोंं में रहेगा।

    ये भी पढ़ेंः UP School Closed: यूपी के इस जिले में बढ़ाई स्कूलों की छुट्टी, बंद रहेंगे अभी कक्षा पांचवीं तक के सभी विद्यालय

    आगरा। ताजनगरी को शीत लहर से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। शनिवार को भी गलन अधिक रहने से लाेग दिनभर ठिठुरते रहे। सुबह के समय खुले क्षेत्रों में घने कोहरे का असर देखने को मिला। दोपहर में कभी धूप निकली तो कभी बादल छाए। मौसम विभाग का अभी दो दिन और गलन अधिक रहने का पूर्वानुमान है। रविवार की सुबह कोहरा छाया रहा। गलन से लोग ठिठुरते रहे।

    ये भी पढ़ेंः Dbrau: शादी के लिए 11 हजार, नौकरी को 50000 में मार्कशीट, फर्जी अंकतालिकाएं बेचने वाले गैंग ने फिक्स कर रखे थे रेट

    वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक

    रविवार सुबह कोहरे के चलते हाईवे पर वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया। अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इससे लोग गरम कपड़ों के साथ ही अलाव जलाकर सर्दी से राहत का उपाय करते दिखे। मौसम विज्ञानी मो. दानिश ने बताया कि रविवार और सोमवार को शीत लहर की वजह से गलन अधिक रहेगी। अधिकतम तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। 16 व 17 जनवरी को घना कोहरा देखने को मिल सकता है।

    खबरें और भी

    प्रदेश में पांचवें स्थान पर रहा शहर

    प्रदेश के ठंडे शहरों में शनिवार को आगरा पांचवें स्थान पर रहा। मुजफ्फर नगर (2.8 डिग्री सेल्सियस) पहले, कानपुर नगर (3.0 डिग्री सेल्सियस) दूसरे, मेरठ (3.4 डिग्री सेल्सियस) तीसरे और शाहजहांपुर (3.9 डिग्री सेल्सियस) चौथे स्थान पर रहा। पिछले तीन दिनों में स्थिति (तापमान डिग्री सेल्सियस में) तिथि, अधिकतम तापमान, न्यूनतम तापमान 11 जनवरी, 18.8, 4.7 12 जनवरी, 21.0, 3.9 13 जनवरी, 20.0, 4.3।