यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
UP Weather Update: बढ़ते तापमान के बीच 20 को पश्चिमी यूपी में हल्की बारिश की संभावनाएं, देखें IMD का लेटेस्ट अपडेट
UP Weather Update लखनऊ में गर्मी बढ़ने लगी है और तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। मौसम विभाग ने सोमवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्स ...और पढ़ें

HighLights
- गर्मी बढ़ी, तापमान 30 के पास पहुंचा
- 20 को हल्की बारिश के बाद भी नहीं गिरेगा पारा
जागरण संवाददाता, लखनऊ। UP Weather Update: सर्दी का असर अब धीरे-धीरे कम होता जा रहा है और मौसम में बदलाव साफ नजर आ रहा है। रविवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 2.7 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 29.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 12.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच सकता है, जिससे हल्की गर्मी का एहसास बढ़ेगा। प्रदेशभर में फिलहाल मौसम शुष्क रहेगा।
वैसे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में 20 फरवरी को हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। रात के समय हल्के कोहरे की संभावना भी बनी रहेगी, जिससे सुबह-सुबह दृश्यता प्रभावित हो सकती है। वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है, लेकिन देर रात और सुबह छिछले कोहरे की हल्की चादर छाने की संभावना है।
तापमान में धीरे बढ़ोत्तरी होना रहेगा जारी
मौसम विज्ञानियों के अनुसार, अगले कुछ दिनों में दिन के तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी जारी रह सकती है, जिससे ठंड का असर कम होता जाएगा। फिलहाल, मौसम विभाग ने कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की है।
.jpg)
20 से बदलेगा मौसम
आगरा शहर में 20 फरवरी से एक बार फिर मौसम बदलेगा। 20 व 21 फरवरी को आंशिक बादल छाने का मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है। रविवार को सुबह से धूप निकली। दोपहर में हल्के बादल जरूर आए, लेकिन धूप तेज रही। अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस रहा। सामान्य तापमान से अधिकतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। साेमवार को तापमान में बदलाव नहीं होगा, लेकिन 18 व 19 फरवरी को न्यूनतम व अधिकतम तापमान में वृद्धि देखने को मिलेगी।
खबरें और भी
बंद रहा शाहजहां गार्डन का स्टेशन
आगरा शहर में रविवार को उप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का शाहजहां गार्डन स्थित आटोमेटिक मानीटरिंग स्टेशन बंद रहा। शहर में वायु गुणवत्ता मध्यम स्थिति में रही। यहां वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआइ) 100 रहा। हवा में अति सूक्ष्म कण, धूल कण व ओजोन कण बढ़े हुए रहे।
ये भी पढ़ेंः Weather Update: उत्तराखंड में मौसम ने बदली करवट, पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश से लाैटी ठंड
ये भी पढ़ेंः Bihar Weather: बिहार में 24 घंटे में फिर बदलेगा मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; बढ़ेगी लोगों की मुश्किलें
तेज हवाओं से मिली राहत
मौसम में अभी तेज बर्फीली हवाओं ने ठंडक का अहसास कराया था। लेकिन दो दिनों से हवाओं की रफ्तार में कमी आने से धूप का असर देखने को मिल रहा है। दिन में तेज धूप से आमजन अकुला रहे हैं। सुबह और शाम को ठंडक है। तीन दिनों में अभी तापमान में अंतर देखने को नहीं मिलेगा। ये माना जा रहा है।