यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
नीतीश कुमार ने दिया CM पद से इस्तीफा तो अखिलेश यादव ने कही यह बड़ी बात, बोले- अपने जीवनकाल में...
Bihar Politics Live Update वहीं नीतीश कुमार के इस्तीफा देने के बाद आरजेडी (RJD) भी लगातार बैठक बुला रही है। सूत्रों के हवाले से यह भी खबर आ रही है कि ...और पढ़ें

जागरण ऑनलाइन टीम, लखनऊ। Bihar Politics : नीतीश कुमार ने आखिरकार सीएम पद से इस्तीफा दे दिया। बता दें कि बिहार में आज महागठबंधन सरकार टूट गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यपाल को इस्तीफा सौंप दिया है। नीतीश कुमार ने कहा कि महागठबंधन के साथ रहना अब मुश्किल हो गया था। वहीं पीएम मोदी ने भी नीतीश कुमार को फोन करके बधाई दी है।
Bihar Politics Live Update : वहीं नीतीश कुमार के इस्तीफा देने के बाद आरजेडी (RJD) भी लगातार बैठक बुला रही है। सूत्रों के हवाले से यह भी खबर आ रही है कि आरजेडी सरकार बचाने के लिए जीतन राम मांझी को बड़ा ऑफर दे सकती है। हालांकि, अभी आधिकारिक तौर जानकारी का आना बाकी है।
अखिलेश ने नीतीश का नाम लिए बिना कही यह बात
वहीं बिहार में हुई सियासी उठक पठक के बीच यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने भी ट्वीट किया। अखिलेश ने लिखा कि भाजपा अपने जीवनकाल में इतनी कमज़ोर कभी नहीं थी, जितनी आज हो गयी। आज विश्वासघात का नया कीर्तिमान बना है। जनता इसका करारा जवाब देगी। कोई आप पर विश्वास न करे, एक व्यक्ति के रूप में किसीकी इससे बड़ी हार और कुछ नहीं हो सकती।