यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'हार-जीत तो लगी रहती है, अपमानित करना कमजोरी की निशानी'; स्मृति ईरानी के अपमान पर राहुल गांधी का ट्वीट
Rahul Gandhi Speech बीते लोकसभा चुनाव में स्मृति ईरानी और राहुल गांधी के बीच काफी माहौल गर्मा गरम रहा था। जब राहुल गांधी ने अमेठी से न लड़कर रायबरेली ...और पढ़ें

HighLights
- हार के बाद स्मृति ईरानी ने खाली किया है अपना सरकारी बंगला
- अमेठी से चुनाव हारीं है स्मृति
- राहुल गांधी ने कहा- मज़ाक न बनाया जाए
लखनऊ, जागरण ऑनलाइन टीम। स्मृति इरानी के अपमान पर रायबरेली से सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट किया है। राहुल ने स्मृति के अमपान पर लिखा है कि राजनीति में हार-जीत तो लगी रहती है, लेकिन किसी को अपमानित करना कमज़ोरों की निशानी है। यह ट्वीट इसलिए भी खास है कि इस लोकसभा चुनाव में स्मृति ईरानी लगातार राहुल गांधी पर हमलावर थीं। वहीं राहुल गांधी के ट्वीट के बाद राजनीतिक गलियारों में इसकी काफी चर्चा हो रही है।
हार के बाद स्मृति ने खाली किया बंगला, लोगों ने किया था ट्रोल
हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में स्मृति ईरानी को अमेठी से हार का सामना करना पड़ा। अपना पहला चुनाव लड़ रहे केएल शर्मा ने स्मृति ईरानी को शिकस्त दी थी। हार के बाद स्मृति ईरानी ने अपना सरकारी बंगला खाली किया था। इसके बाद से ही लोग उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे थे। इसपर राहुल गांधी ने स्मृति के पक्ष में ट्वीट किया है।
राहुल गांधी ने क्या लिखा?
राहुल गांधी ने एक्स अकाउंट पर ट्वीट किया। राहुल ने यह ट्वीट अंग्रेजी में किया जिसका हिंदी अनुवाद यह है 'जीवन में हार-जीत लगी रहती है।मैं सभी से आग्रह करता हूं कि वे श्रीमती स्मृति ईरानी के प्रति अपमानजनक भाषा का प्रयोग करने और बुरा व्यवहार करने से बचें। लोगों को नीचा दिखाना और अपमान करना कमजोरी की निशानी है, ताकत की नहीं।'