विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

महिला के प्रेमी से अवैध संबंध, पति को खीर में नशे की छह गोलियां दीं और ईंट के प्रहार से हत्या

Published: Mon, 24 Aug 2026 06:51 PM (IST)

Lucknow Crime : 10 जुलाई को इंटरनेट मीडिया पर शव की फोटो देखकर पिता दयाराम ने पहचान बेटे रामतीरथ के ...और पढ़ें

आरोपितों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू

आरोपितों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू

HighLights

  1. लखनऊ में पत्नी ने भाइयों के साथ मिलकर की थी युवक की हत्या, मुकदमा स्थानांतरित

  2. गोसाईगंज का मामला, पुलिस मामले की जांच में जुटी

जागरण संवाददाता, लखनऊ। गोसाईंगंज के 36 वर्षीय रामतीरथ की तीन जुलाई की रात में पत्नी, भाई और चचेरे भाई ने हत्या की थी। वारदात के बाद आरोपितों ने शव को बाराबंकी के सतरिख स्थित सूखी नहर में बोरे में भरकर फेंक दिया था।

बाराबंकी पुलिस ने 10 जुलाई को तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। एसीपी गोसाईंगंज ऋषभ यादव ने बताया कि जांच में हत्या का घटनास्थल गोसाईंगंज था। विवेचना ट्रांसफर होने के बाद गोसाईंगंज पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

मीसा गांव निवासी श्रमिक रामतीरथ तीन जुलाई को लापता हुए थे। पांच जुलाई को उनका शव बाराबंकी के सतरिख में सूखी नहर में मिला था। अज्ञात शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया था। 10 जुलाई को इंटर मीडिया पर शव की फोटो देखकर पिता दयाराम ने पहचान बेटे रामतीरथ के रूप में की। उन्होंने बहू रामदुलारी, बेटे अवधेश और भतीजे सरजीत पर हत्या का शक जताया था।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चेहरे पर चोट के निशान थे, लेकिन मौत का कारण स्पष्ट नहीं था। जांच में सामने आया कि तीन जुलाई की रात रामदुलारी ने पति रामतीरथ को खीर में नशे की छह गोलियां दीं। इसके बाद अवधेश अपने साथ रामतीरथ को सरजीत के घर ले गया।

वहां आरोपितों ने ईंट से वार कर और कपड़े से मुंह दबाकर रामतीरथ की हत्या कर दी। फिर पांच जुलाई की तड़के अवधेश और सरजीत ने शव को बोरे में भरा। स्कूटी से सतरिख की सूखी नहर में फेंक दिया था। छानबीन में पता चला कि रामदुलारी के सरजीत से अवैध संबंध थे। पुलिस ने तीनों आरोपितों को जेल भेज दिया था।