Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    प्लास्टिक सर्जरी सिर्फ कॉस्मेटिक नहीं, जन्मजात विकृतियों से लेकर कैंसर व एसिड अटैक पीड़ितों को देती है नया जीवन

    By Sanjay Kumar Dwivedi Edited By: Dharmendra Pandey
    Updated: Wed, 15 Jul 2026 02:06 PM (GMT+05:30)

    World Plastic Surgery Day: जन्मजात विकृतियों, गंभीर जलन, सड़क दुर्घटनाओं, कैंसर और एसिड अटैक के मामलों में समय पर विशेषज्ञ प्लास्टिक सर्जन से उपचार मि ...और पढ़ें

    सरोजिनी नगर के विधायक डा. राजेश्वर सिंह ने वॉकाथॉन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

     सरोजिनी नगर के विधायक डा. राजेश्वर सिंह ने वॉकाथॉन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

    HighLights

    1. विश्व प्लास्टिक सर्जरी दिवस पर संजय गांधी पीजीआई का वॉकाथॉन

    2. कार्यक्षमता और आत्मविश्वास देने वाली महत्वपूर्ण सुपर स्पेशियलिटी

    जागरण संवाददाता, लखनऊ। विश्व प्लास्टिक सर्जरी दिवस पर बुधवार को संजय गांधी पीजीआई के प्लास्टिक सर्जरी एवं बर्न्स विभाग ने गोल्फ क्लब में जागरूकता वॉकाथॉन आयोजित किया। इसमें लोगों को प्लास्टिक सर्जरी की उपयोगिता से भी अवगत कराया गया।

    प्लास्टिक सर्जरी केवल सौंदर्य बढ़ाने की चिकित्सा नहीं, बल्कि जन्मजात विकृतियों, गंभीर जलन, सड़क दुर्घटनाओं, कैंसर के बाद शरीर के पुनर्निर्माण, हाथ की जटिल चोटों और एसिड अटैक से प्रभावित मरीजों को नई कार्यक्षमता और आत्मविश्वास देने वाली महत्वपूर्ण सुपर स्पेशियलिटी है। इसी संदेश को आमजन तक पहुंचाने के लिए वॉकाथॉन का आयोजन किया गया। सरोजिनी नगर के विधायक डा. राजेश्वर सिंह मुख्य अतिथि थे। उन्होंने वॉकाथॉन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

    उन्होंने कहा कि प्लास्टिक सर्जरी शरीर की विकृतियों का उपचार करने के साथ मरीजों का सम्मान, आत्मविश्वास और जीवन की गुणवत्ता भी बहाल करती है। विधायक ने कहा कि जन्मजात विकृतियों, गंभीर जलन, सड़क दुर्घटनाओं, कैंसर और एसिड अटैक के मामलों में समय पर विशेषज्ञ प्लास्टिक सर्जन से उपचार मिलने पर मरीज सामान्य जीवन की ओर लौट सकता है। ऐसे जनजागरूकता कार्यक्रम समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

    विभागाध्यक्ष प्रो. राजीव अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित वॉकाथॉन में 100 से अधिक लोगों ने भाग लिया। यहां प्रतिभागियों ने प्लास्टिक सर्जरी के महत्व से जुड़े पोस्टर और स्लोगन के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। बाद में आयोजित व्याख्यान में प्रो. अग्रवाल ने पुनर्निर्माण शल्य चिकित्सा, माइक्रोवैस्कुलर सर्जरी, हैंड सर्जरी, क्रैनियोफेशियल सर्जरी, बर्न्स प्रबंधन और कैंसर के बाद पुनर्निर्माण में प्लास्टिक सर्जरी की भूमिका पर प्रकाश डाला। इस कार्यक्रम में चिकित्सक, रेजिडेंट, नर्सिंग स्टाफ, तकनीशियन, गोल्फ एवं टेनिस खिलाड़ी तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।