विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

YO YO हनी सिंह के गानों पर झूमा लखनऊ: 'ब्लू है पानी पानी... मिलेनियर' ने मचाया धमाल, हजारों फैंस पहुंचे

Published: Sat, 22 Nov 2025 10:48 PM (IST)

लखनऊ के स्मृति उपवन में यो यो हनी सिंह ने अपने सुपरहिट गानों से धूम मचा दी। युवाओं ने तालियों ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. हनी सिंह के गानों से झूमा लखनऊ

  2. युवाओं ने लुटाया खूब प्यार

  3. नशे से दूर रहने की सलाह

जागरण संवाददाता, लखनऊ। प्रख्यात गायक और रैपर यो यो हनी सिंह ने शनिवार की शाम जब अपने लोकप्रिय गाने मिलिनेयर के साथ मंच पर कदम रखा तो स्मृति उपवन करतल ध्वनियों और हूटिंग से गूंज उठा। 

उनकी झलक पाकर प्रशंसक झूम उठे। फिर हनी ने डोप शोप..., ब्लू है पानी पानी..., ब्राउन रंग... जैसे गानों से जोश जगाया और लाल परी..., ब्लू आइस... सुनाकर सभी को आनंदित कर दिया।

आशियाना के स्मृति उपवन में आयोजित युवा उत्सव में हनी सिंह को सबसे अधिक तालियां तब मिलीं जब उन्होंने चर्चित गीत हाय मेरा दिल... की प्रस्तुति दी।

22LKC_M_53_22112025_498

उन्होंने दिल चोरी साड्डा हो गया... सुनाया तो उत्साहित युवाओं ने उन पर खूब प्यार लुटाया। मंच से हनी सिंह ने सरोजनी नगर के विधायक राजेश्वर सिंह के साथ अपने पारिवारिक रिश्तों का भी जिक्र किया। कहा, इनसे मिलने का सबसे सही वक्त मार्निंग वाक होता था।

हनी सिंह ने युवाओं को नशे से दूर रहने की सलाह भी दी और मंच से ही वादा लिया कि वे किसी भी तरह का नशा नहीं करेंगे। राजेश्वर सिंह ने कहा कि हनी और उनके परिवार से रिश्ते इतने गहरे हैं कि उन्हें शब्दों में बता नहीं सकता।

22LKC_M_55_22112025_498

कहा कि लोग कहते थे कि नेता तो सिर्फ भजन ही सुनते हैं, लेकिन हम संगीत प्रेमी भी हैं। लोग कहते थे राजनेता तो केवल कुर्ता-पायजामा पहनते हैं, लेकिन आज के नेताओं का अपना स्वैग है।

22LKC_M_58_22112025_498

भीड़ रोकने में छूटे पुलिसकर्मियों के पसीने

युवा उत्सव में शाम से ही हनी को सुनने के लिए युवा बेकरार थे। हनी के आने के बाद रात आठ-नौ बजे तक लोग आते रहे। चूंकि प्रवेश पास के आधार पर था, लेकिन बड़ी संख्या में ऐसे लोग भी पहुंचे जो बिना पास के आए थे। उन्हें रोकने के लिए बैरिकेडिंग लगाई गई थी, लेकिन ये काफी नहीं थी। बाउंसरों के साथ पुलिसकर्मियों को भीड़ नियंत्रित करने में पसीने छूट गए।