विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नवरात्र और दशहरे पर पूजा मार्गों के पास मांस-मदिरा की बिक्री पर रोक, मंदिरों में 24 घंटे होगी CCTV से होगी निगरानी

Published: Sat, 10 Oct 2026 02:47 AM (IST)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नवरात्र और दशहरा के मद्देनजर मंदिरों की 24 घंटे सीसीटीवी निगरानी के निर्देश दिए हैं। उन्होंने ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

HighLights

  1. प्रमुख मंदिरों की 24 घंटे सीसीटीवी से निगरानी होगी।

  2. शोभायात्रा मार्गों पर मांस-मदिरा की दुकानें प्रतिबंधित रहेंगी।

  3. राजस्व मामलों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नवरात्र के मद्देनजर राज्य के सभी प्रमुख मंदिरों की सीसीटीवी के जरिए 24 घंटे निगरानी के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को यह निर्देश भी दिए हैं कि नवरात्र व दशहरा पर्व पर शोभा यात्रा मार्गों व पूजा पंडालों के पास मांस-मदिरा की दुकानों पर प्रतिबंध रखा जाए। साथ ही वरिष्ठ पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को फील्ड में रहकर जनता से सीधा संवाद करने को भी कहा है।

शुक्रवार देर शाम अपने आवास पर वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य की कानून व्यवस्था व शिकायत निवारण प्रणाली की व्यवस्था की समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि शिकायत लेकर आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को अधिकतम 24 घंटे के भीतर संतोषजनक जवाब मिलना चाहिए। उन्होंने जिला व शासन स्तर पर आने वाली शिकायतों के निस्तारण की नियमित समीक्षा के निर्देश दिए।

एंटी रोमियो स्क्वाड की कार्रवाई तेज करने के भी दिए निर्देश 

मुख्यमंत्री ने सभी थानों में स्थापित मिशन शक्ति केंद्रों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्टंटबाजी करने वालों के विरुद्ध अभियान चलाने और एंटी रोमियो स्क्वाड की कार्रवाई तेज करने के भी निर्देश दिए।

आगामी पर्व-त्योहारों के आयोजन को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि 18 अक्टूबर को दुर्गा अष्टमी, 19 अक्टूबर को महानवमी और 20 अक्टूबर को विजयादशमी के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, स्वच्छता और सुगम आवागमन के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। विंध्याचल धाम, देवीपाटन शक्तिपीठ, सिद्धपीठ मां शाकुंभरी देवी, मां ललिता देवी शक्तिपीठ व नैमिषारण्य सहित सभी प्रमुख देवी मंदिरों में अतिरिक्त पुलिस कार्मिक तैनात किए जाएं।

उन्होंने दुर्गा पूजा पंडालों व विजयादशमी को लेकर पुतला दहन स्थलों पर सुरक्षा के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि शोभायात्रा और विसर्जन मार्गों पर चिकित्सा शिविर, एम्बुलेंस, अग्निशमन वाहन और चिकित्सा दल उपलब्ध रहें। उन्होंने शांति और कानून-व्यवस्था में बाधा डालने वाले तत्वों से सख्ती से निपटा को कहा है। उन्होंने वर्षा से खराब हुए मार्गों को 31 अक्टूबर तक दुरुस्त करने के निर्देश भी दिए।

राजस्व मामलों का हो समयबद्ध निस्तारण

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि राजस्व मामलों, जाति और आय प्रमाणपत्र से जुड़े प्रकरणों का निर्धारित समय में निस्तारण किया जाए। निर्विवाद राजस्व मामलों का निस्तारण अधिकतम 15 दिन में किया जाए।

यह भी पढ़ें- यूपी में धान खरीद नीति को मंजूरी, अब 25% टूटे चावल नहीं खरीदेगी योगी सरकार; नियमोंं में किया बड़ा बदलाव

उन्होंने प्रत्येक तहसील में लंबित प्रकरणों की सूची सार्वजनिक करने को भी कहा। उन्होंने खाद की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने, कालाबाजारी पर रोक लगाने के निर्देश दिए।