विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज 28 वैज्ञानिक अधिकारियों को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र, लखनऊ में कार्यक्रम

Published: Thu, 05 Nov 2026 07:52 AM (IST)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को 28 नवचयनित वैज्ञानिक अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे।

सीएम योगी। (तस्वीर- फाइल)

सीएम योगी। (तस्वीर- फाइल)

HighLights

  1. सीएम योगी 28 वैज्ञानिक अधिकारियों को देंगे नियुक्ति पत्र।

  2. उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने किया है इनका चयन।

  3. विधि विज्ञान प्रयोगशालाओं में ई-फॉरेंसिक 2.0 लागू की गई।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को अपने आवास पर 28 नवचयनित वैज्ञानिक अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे।

इन अधिकारियों का चयन उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की भर्ती प्रक्रिया के तहत किया गया है। प्रदेश में वर्तमान में 12 जिलों में विधि विज्ञान प्रयोगशालाएं संचालित हैं, जबकि छह अन्य जिलों में इन्हें स्थापित करने का काम चल रहा है।

अपराधों की जांच में वैज्ञानिक साक्ष्यों के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश की सभी विधि विज्ञान प्रयोगशालाओं में ई-फॉरेंसिक 2.0 प्रणाली भी लागू की गई है।

लखनऊ में उत्तर प्रदेश स्टेट इंस्टीट्यूट आफ फारेंसिक साइंस स्थापित है। इसके अलावा प्रदेश की सात विधि विज्ञान प्रयोगशालाओं में डीएनए जांच की सुविधा उपलब्ध है। कार्यक्रम में वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना भी मौजूद रहेंगे।

यह भी पढ़ें- यूपी की अर्थव्यवस्था को रफ्तार देंगे दुनिया के दिग्गज, योगी सरकार ने किया ग्लोबल एडवाइजरी काउंसिल का गठन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।