सीएम योगी और अखिलेश यादव ने प्रदेश वासियों को दीं रमजान की शुभकामनाएं, भाईचारे का दिया संदेश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेशवासियों को पवित्र रमजान माह की शुभकामनाएं दी हैं। योगी ने कहा कि रमजान धैर्य, आत्म-अनुश ...और पढ़ें

HighLights
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रमजान माह की शुभकामनाएं दीं।
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी रमजान पर बधाई दी।
दोनों नेताओं ने प्रदेशवासियों को भाईचारे और समरसता का संदेश दिया।
राज्य ब्यूरो, जागरण लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेशवासियों को पवित्र रमजान माह की शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि रमजान के पवित्र दिनों में रोजा, मानवता की सेवा, ईश्वर की बंदगी जैसे नेक कार्यों से धैर्य, आत्म अनुशासन, सहनशीलता, सादगी आदि मूल्यों को बढ़ावा मिलता है। इससे परस्पर प्रेम और भाईचारे की भावना बलवती होती है।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश समरसता, बंधुता और सांस्कृतिक एकता की मिसाल है। अखिलेश यादव ने बधाई देते हुए कहा कि रमजानुल मुबारक माह में हमदर्दी और सब्र की सीख मिलती है। इस माह में अल्लाह अपनी रहमतों और बरकतों की बारिश करता है।
पैगंबर मोहम्मद साहब की शिक्षा और उनके संदेश को याद करने का यह अवसर है। रमजान का मकसद बुराइयों से बचना और नेकियों पर चलना है।
यह भी पढ़ें- यूपी में अकेले चुनाव लड़ेगी बसपा, मायावती ने किया बड़ा एलान; दिल्ली के बंगला अलॉट पर भी तोड़ी चुप्पी