विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: राज्य में बनेंगे 49 नए बस अड्डे, 22 प्रस्तावों पर लगी मुहर

Published: Tue, 07 Apr 2026 01:08 PM (IST)

मंगलवार को लोक भवन, लखनऊ में योगी कैबिनेट की बैठक हुई, जिसमें 22 प्रस्तावों को मंजूरी मिली।

HighLights

  1. योगी कैबिनेट ने 22 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को दी मंजूरी।

  2. पीपीपी मॉडल पर 49 नए बस अड्डों का निर्माण होगा।

  3. बस अड्डे हवाई अड्डों जैसी आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। मंगलवार को लोक भवन में योगी कैबिनेट की बैठक संपन्न हुई। बैठक में 22 प्रस्ताव पेश हुए। मंत्रिपरिषद ने सभी 22 प्रस्तावों को मंजूरी दे दी।

इन प्रस्तावों पर लगी मुहर-

पीपीपी मॉडल पर 49 नए बस अड्डो के सम्बंध में प्रस्ताव को स्वीकृति- पहले फेज में पीपीपी मॉडल पर 23 बस अड्डो की एल.वाई जारी हो गई थी,आज 49 बस अड्डो की स्वीकृति मिली है,कुल मिलाकर 52 जनपदों को इससे आच्छादित किया जा रहा है।

यह पीपीपी मॉडल के बस अड्डे हवाई अड्डे की तर्ज़ पर होंगे,सुविधाओं को एयरपोर्ट की तर्ज़ पर दिया जाएगा।

  • जनपद हाथरस में सिकन्दराराऊ कस्बे में कृषि विभाग के 2 हेक्टेयर भूमि को बस अड्डा हेतु निःशुल्क प्राप्ति पर स्वीकृति।
  • जनपद बुलंदशहर के डिबाई में सिंचाई विभाग की जमीन बस अड्डे हेतु दिए जाने को मंजूरी।
  • जनपद बलरामपुर के तुलसीपुर में पीडब्ल्यूडी की भूमि को बस अड्डा निर्माण हेतु दिए जाने को स्वीकृति।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।