यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Yogi Cabinet: मथुरा और आगरा के प्रस्तावित दौरे के बाद योगी कैबिनेट का होगा विस्तार, नई तारीख भी आई सामने
Yogi Cabinet शुक्रवार को नई दिल्ली से लौटने पर मुख्यमंत्री योगी ने राज्यपाल से राजभवन में मुलाकात की थी। दोनों की मुलाकात के बाद से ही मंत्रिमंडल विस् ...और पढ़ें

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। Yogi Cabinet: योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल विस्तार अब छह मार्च को होना तय माना जा रहा है। रविवार को मुख्यमंत्री के गोरखपुर व आजमगढ़ में होने और सोमवार-मंगलवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के मथुरा-आगरा दौरे पर रहने से बुधवार को ही राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है।
शुक्रवार को नई दिल्ली से लौटने पर मुख्यमंत्री योगी ने राज्यपाल से राजभवन में मुलाकात की थी। दोनों की मुलाकात के बाद से ही मंत्रिमंडल विस्तार को तय माना जा रहा है। राज्यपाल तो वाराणसी-मिर्जापुर के दौरे से दो मार्च को देर शाम लखनऊ आईं।
चूंकि सोमवार-मंगलवार को राज्यपाल के मथुरा और आगरा में पहले से कार्यक्रम लगे हुए हैं इसलिए माना जा रहा है कि शपथ समारोह बुधवार को होगा। सूत्रों के मुताबिक पहले राज्यपाल का बुधवार को एक सप्ताह के लिए गुजरात जाने का कार्यक्रम प्रस्तावित था लेकिन अब वह गुरुवार को जाएंगी।
यह भी पढ़ें-