विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

11 या 12 नहीं, यूपी के किसानों को अब सिर्फ 6 प्रतिशत ब्याज पर मिलेगा लोन, योगी सरकार देने जा रही बड़ी सौगात

Published: Tue, 22 Sep 2026 10:29 PM (IST)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लघु व सीमांत किसानों के लिए 6% ब्याज पर कृषि ऋण योजना शुरू की। साथ ही, उन्होंने भारत टैक्सी सेवा का भी शुभारंभ किया।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

HighLights

  1. मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के तहत 6% ब्याज पर ऋण।

  2. भारत टैक्सी सेवा का शुभारंभ, 50 हजार चालक जुड़े।

  3. किसानों को 6 लाख रुपये तक का दीर्घकालीन ऋण मिलेगा।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को प्रदेश के लघु और सीमांत किसानों के लिए मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के तहत छह प्रतिशत ब्याज दर पर कृषि ऋण देने की शुरुआत करेंगे।

उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक के माध्यम से किसानों को अब तक 11 से 11.50 प्रतिशत ब्याज दर पर मिलने वाला ऋण अब केवल छह प्रतिशत पर मिलेगा। इसके लिए 384 करोड़ रुपये की योजना स्वीकृत की गई है। इसके साथ ही, मुख्यमंत्री प्रदेश में भारत टैक्सी सेवा का भी शुभारंभ करेंगे।

मुख्यमंत्री सुबह 9.30 बजे पांच कालिदास मार्ग स्थित सरकारी आवास से इन दोनों योजनाओं का शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर कृषक समृद्धि योजना का ई-पोर्टल https://mksyldb.in/, सहकारिता विभाग का ऊर्वरक सेतु मोबाइल ऐप और उत्तर प्रदेश कोआपरेटिव डेटाबेस सेंटर का मोबाइल ऐप UPCDC भी लांच किया जाएगा।

कौन-कौन रहे मौजूद

इस कार्यक्रम में सहकारिता एवं नागर विमानन राज्यमंत्री मुरलीधर मोहले, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, सहकारिता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जेपीएस राठौर और परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह उपस्थित रहेंगे।

यह भी पढ़ें- यूपी के 41424 होमगार्ड अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी, ट्रेनिंग के लिए 1000000 कारतूस खरीदेगी योगी सरकार

मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना का उद्देश्य पांच वर्षों में पांच लाख किसानों को लाभान्वित करने का है। किसान सहकारी ग्राम विकास बैंक से छह लाख रुपये तक का दीर्घकालीन ऋण छह प्रतिशत ब्याज दर पर प्राप्त कर सकेंगे। बैंक के पुराने ऋणी किसान जो नियमित रूप से ऋण का भुगतान कर रहे हैं, उन्हें भी ब्याज अनुदान का लाभ मिलेगा। ऋण की स्वीकृति आनलाइन पोर्टल के माध्यम से की जाएगी।

यह भी पढ़ें- यूपी के 41424 होमगार्ड अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी, ट्रेनिंग के लिए 1000000 कारतूस खरीदेगी योगी सरकार

वहीं, भारत टैक्सी सेवा में अब तक लगभग 50 हजार टैक्सी चालक जुड़ चुके हैं। सबसे अधिक 40 हजार लखनऊ में जुड़े हैं। यह सेवा अप्रैल से पायलट प्रोजेक्ट के तहत शुरू की गई थी । इसमें चालकों को पांच लाख रुपये तक बीमा का लाभ देने की व्यवस्था है। चालकों से कोई कमीशन नहीं लिया जाएगा।