Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Income Tax Team in Action : आयकर विभाग की टीम के हत्थे चढ़ी कोलकाता से 30 लाख रुपये लेकर आई किन्नर

    By Dharmendra PandeyEdited By: Dharmendra Pandey
    Updated: Thu, 26 Jun 2025 01:42 PM (GMT+05:30)

    Income Tax Team Trapped: आयकर विभाग की टीम ने जिस किन्नर पिंकी को लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, अमौसी से पकड़ा वो 30 लाख रुपये लेकर स ...और पढ़ें

    आयकर विभाग की टीम के हत्थे चढ़ी किन्नर

    आयकर विभाग की टीम के हत्थे चढ़ी किन्नर


    जागरण संवाददाता, लखनऊ : आयकर विभाग की टीम ने कोलकाता से 30 लाख रुपया लेकर लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंची एक किन्नर को पकड़ लिया। वह सड़क मार्ग से यह रुपया लेकर लखनऊ के रास्ते कानपुर जाने की तैयारी में थी। पिंकी को एयरपोर्ट पर किसी से मिलने नहीं  दिया  जा  रहा  है।
    आयकर विभाग के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक पिंकी नाम की किन्नर कोलकाता से इंडिगो एयरलाइन की उड़ान से लखनऊ आई थी। सूचना पर एयरपोर्ट पहुंची आयकर की टीम ने पिंकी से पूछताछ की। उसके पास 30 लाख रुपये मिला। जिसका हिसाब उसके पास नहीं मिला । इस रुपये को लखनऊ से सड़क मार्ग से कानपुर पहुंचना था। आयकर विभाग को शक है कि पिंकी ने सोने को एक जगह से दूसरे जगह पहुंचाने के लिए कैरियर का काम किया है। इसे लेकर आयकर विभाग की टीम पूछताछ कर रही है। वहीं, इसकी जानकारी किन्नरों की नेता पायल किन्नर को हुई। पायल का कहना है कि पिंकी अपना घर बनवाने के लिए कोलकाता से गोल्ड लोन लेकर आई थी।