Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 29, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    यूपी के इस जिले में मदरसे पर चला बुलडोजर, नेपाल सीमा से सटे क्षेत्र में 19 धार्मिक स्थलों पर कार्रवाई की तैयारी

    Updated: Tue, 29 Apr 2025 07:29 AM (IST)

    Bulldozer Action महाराजगंज में तालाब की भूमि पर अवैध रूप से बने मदरसे को बुलडोजर से ढहा दिया गया। यह कार्रवाई वक्फ कानून लागू होने के बाद सरकारी भूमि ...और पढ़ें

    महाराजगंज में तालाब की भूमि पर बने मदरसे पर चला बुलडोजर। जागरण
    महाराजगंज में तालाब की भूमि पर बने मदरसे पर चला बुलडोजर। जागरण

    HighLights

    1. निचलौल क्षेत्र के रामनगर में सरकारी भूमि से हटाया गया अतिक्रमण
    2. नेपाल सीमा से सटे जिले के 19 मदरसों, मस्जिदों और ईदगाह पर होनी है कार्रवाई

    जागरण संवाददाता, महराजगंज। वक्फ कानून लागू होने के बाद सरकारी भूमि पर बने मदरसों, मस्जिदों व ईदगाहों पर कार्रवाई तेज हाे गई है। नेपाल सीमा से सटे क्षेत्र में 19 ऐसे स्थल चिन्हित किए गए हैं, जहां सरकारी भूमि पर निर्माण हुआ है। इसमें से अधिकांश निर्माण 20 से 40 वर्ष पूर्व किए गए थे। इसी क्रम में सोमवार को निचलौल तहसील क्षेत्र के रामनगर में तालाब की भूमि पर वर्षों से चल रहे मदरसे को ध्वस्त कर तालाब की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कर दिया गया है।

    ग्राम पंचायत रामनगर के दीवान टोला में स्थित तालाब की भूमि पर मदरसा इस्लामिया अरबिया चिश्तिया फैजुर्रशुल मदरसा ने कई वर्षों से अवैध कब्जा जमा रखा था। राजस्व विभाग की बार-बार चेतावनी के बावजूद भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया। जिसके बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए सोमवार की साम उसे मुक्त करा दिया।

    पैमाइश कर उसका सीमांकन किया

    पुलिस बल के साथ राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंच पहले पैमाइश कर उसका सीमांकन किया। उसके बाद बुलडोजर की मदद से मदरसे के अवैध निर्माण को जमींदोज कर दिया गया।

    पुलिस मौजूदगी में चला बुलडोजर।

    अधिकारी रहे मौजूद

    इस दौरान उपजिलाधिकारी निचलौल शैलेंद्र कुमार, सीओ अनुज सिंह सहित पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे। इससे पहले 26 अप्रैल को निचलौल के गेड़हवा में नदी की भूमि पर बने मजार को हटाया गया था।

    ये भी पढ़ेंः UP Weather Update: यूपी में तेज हवाओं ने बदला मौसम, इन 35 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी

    ये भी पढ़ेंः  'कोर्ट की गरिमा को ठेस पहुंचाने का किसी को नहीं होना चाहिए भ्रम', इलाहाबाद HC ने फतेहपुर डीएम को लगाई फटकार