विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP News: अब पेड़ों के न कटने तक क‍िसानों को पैसे देगी सरकार, अन्‍नदाताओं के ल‍िए फायदेमंद है ये स्‍कीम

Published: Mon, 23 Dec 2024 07:25 PM (IST)

कॉर्बन सोखो और पैसा कमाओ योजना के तहत क‍िसान अपनी आय का जर‍िया बढ़ा सकते हैं। पेड़ों का सर्वे करने ...और पढ़ें

महाराजगंज के अरण्‍य भवन की फाइल फोटो।
महाराजगंज के अरण्‍य भवन की फाइल फोटो।

जागरण संवाददाता, महराजगंज। पौधरोपण करने वाले किसानों के लिए खुशखबरी है। किसान अब खेतों या बाग, बगीचों में पेड़ लगाकर पैसे कमा सकेंगे। उन्हें एक पेड़ के प्रतिवर्ष 250 से 350 रुपये तक मिलेंगे। कॉर्बन सोखो और पैसा कमाओ योजना के तहत इसका लाभ दिया जाएगा। पेड़ों का सर्वे करने के बाद किसानों के खाते में रकम भेजी जाएगी।

किसानों के वृक्ष जितना कॉर्बन सोखेंगे उतना ही कार्बन क्रेडिट के हिसाब से पैसे दिए जाएंगे। इससे किसानों को वृक्षों के लकड़ियों की कीमत के साथ अतिरिक्त आय होगी। प्रदेश सरकार पर्यावरण संरक्षण के लिए हर वर्ष बड़ी संख्या में पौधे लगवाती है। पौधे लगाने के लिए किसानों को भी प्रेरित किया जाता है। अब उनकी आमदनी बढ़ाने के लिए पेड़ों को कार्बन क्रेडिट से जोड़ा जा रहा है।

कार्बन क्रेडिट योजना से जुड़ रहे क‍िसान

सरकार किसानों को चरणवार ढंग से कार्बन क्रेडिट योजना से जोड़ रही है। जिससे किसानों को पेड़ के काटे न जाने तक भुगतान किया जाएगा। सागौन और यूकेलिप्टस के वृक्ष सबसे अधिक कार्बन का अवशोषण करते हैं। इन पेड़ों के ज्यादा पैसे मिलेंगे। वायु प्रदूषण को कम करने के लिए यह योजना शुरू की जा रही है। वन विभाग स्वतंत्र एजेंसी से सर्वे कराकर किसानों को योजना का लाभ देगा।

यह भी पढ़ें: गमलों में 100 पौधे लगाकर मकान को बनाया हरा-भरा

तय की जाएगी पेड़ों के कार्बन सोखने की क्षमता

वैज्ञानिक फॉर्मूले के आधार पर पेड़ की कार्बन सोखने की क्षमता तय की जाएगी। उसी हिसाब से किसानों के खाते में पैसे भेजे जाएंगे। प्रभागीय वनाधिकारी निरंजन सुर्वे ने बताया कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए कार्बन क्रेडिट योजना के तहत कार्बन सोखो-पैसे कमाओं अभियान के तहत अधिक से अधिक पौधारोपण को लेकर कार्य कर रही है। ताकि न सिर्फ पौधे लगाए जाएं बल्कि उनका संरक्षण भी होता रहे।

विभाग पर भारी वन माफिया, काट रहे हरे पेड़

हरे भरे पेड़ों को काट ले गए वन माफ‍िया। 

सहजनवां ब्लाक में हरे पेड़ों को काटा जा रहा है। वन विभाग के नोटिस को चुनौती देते हुए वन माफिया फिर से हरे पेड़ों की कटान में जुटा है। केवल एक रात में ही 10 हरे पेड़ों को जड़ से काट कर उठा ले गए हैं। ऐसे में वन विभाग के जिम्मेदारों पर सवाल उठने लगे हैं।

सहजनवां ब्लाक क्षेत्र के ग्राम सभा भड़सार में आंबेडकर चौक से वंशीघाट रास्ते के बगल में एक सप्ताह के अंदर पहले चार पेड़ महुआ तथा तीन पेड़ आम का मनबढ़ ठीकेदार ने अवैध ढंग से कटवा लिया और लकड़ी को उठा ले गया लेकिन अभी उसके जड़ दिखाई दे रहे हैं।

ठेकेदार पर की जाएगी कार्रवाई

वन दरोगा आशुतोष त्रिपाठी ने कहा कि शुक्रवार को अवैध रूप से कटान करने के कारण कटसहरा के ठीकेदार आमिर उर्फ सुड्डू के खिलाफ 4/10 की कार्रवाई कर चेतावनी दी गई थी लेकिन रविवार को भी अपने आदमियों से एक पेड़ आम का कटवा दिया है। उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। ठेकेदार के बारे में जानकारी की जा रही है और कार्रवाई जरूर की जाएगी।

यह भी पढ़ें: हरे पेड़ों की बेखौफ कटाई, महकमा नहीं कर रहा कारवाई

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।