निचलौल के जंगल में गौर की मौजूदगी से दहशत, वन विभाग की टीमें अलर्ट
निचलौल वन क्षेत्र में नेपाल सीमा से एक विशालकाय गौर के प्रवेश करने से वन विभाग चिंतित है। यह गौर अब दक्षिणी रेंज में पहुंच गया है, जिससे बैदौली और राय ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। -इंटरनेट मीडिया
HighLights
नेपाल सीमा से निचलौल वन क्षेत्र में गौर का प्रवेश।
गौर के दक्षिणी रेंज में पहुंचने से ग्रामीणों में दहशत।
वन विभाग द्वारा लगातार निगरानी और ग्रामीणों को सलाह।
जागरण संवाददाता, निचलौल, (कुशीनगर)। सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग के निचलौल वन क्षेत्र में गौर (भारतीय बाइसन) की मौजूदगी से वन विभाग की चिंता बढ़ गई है। पहले उत्तरी रेंज में दिखाई देने के बाद अब गौर के दक्षिणी रेंज में पहुंचने की पुष्टि हुई है, जिससे जंगल से सटे बैदौली, रायपुर और आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है। वन विभाग ने निगरानी बढ़ाते हुए ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
वन क्षेत्राधिकारी सुनील कुमार राव बुधवार को अपनी टीम के साथ जंगल में गौर की गतिविधियों पर नजर बनाए रहे। वनकर्मियों के अनुसार गश्ती दल की सक्रियता बढ़ने पर गौर झाड़ियों में छिप गया, लेकिन उसकी लोकेशन लगातार ट्रैक की जा रही है।
बताया जा रहा है कि रविवार शाम करीब पांच बजे गौर पहली बार उत्तरी बीट में दिखाई दिया था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह विशालकाय वन्यजीव नेपाल सीमा की ओर से नहर के तेज बहाव के साथ क्षेत्र में पहुंचा और देवरिया शाखा नहर के रास्ते जंगल में प्रवेश कर गया।
यह भी पढ़ें- कुशीनगर में पिता की डांट से नाराज किशोरी ने लगाई थी छलांग, 24 घंटे बाद नहर में मिला शव
वन विभाग ने ग्रामीणों से मवेशियों को जंगल में न चराने तथा गौर दिखाई देने पर तत्काल सूचना देने की अपील की है, ताकि किसी भी संभावित खतरे से समय रहते निपटा जा सके।