विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रेमिका के हंगामे के बाद प्रेमी गिरफ्तार, महराजगंज में शादी से मुकरने पर विवाद

Published: Sun, 16 Aug 2026 03:11 PM (IST)

महराजगंज के कोल्हुई बाजार में एक प्रेमिका ने प्रेमी के घर पहुंचकर शादी को लेकर हंगामा किया, जिसके बाद पुलिस ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. प्रेमिका ने प्रेमी के घर पर शादी को लेकर हंगामा किया।

  2. चार साल के प्रेम प्रसंग के बाद प्रेमी शादी से मुकरा।

  3. पुलिस ने प्रेमी को हिरासत में लिया, जांच जारी है।

संवादसूत्र, कोल्हुई बाजार(महराजगंज)। भारत-नेपाल सीमा के निकट एक गांव में शनिवार को एक प्रेमिका अपने प्रेमी के घर पहुंचकर हंगामा खड़ा कर दिया। शादी को लेकर विवाद बढ़ने पर पुलिस ने प्रेमी को हिरासत में ले लिया और स्थिति को नियंत्रित किया। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई है।

कोल्हुई थाना क्षेत्र की निवासी प्रेमिका का प्रेम प्रसंग चार वर्षों से एक प्रेमी के साथ चल रहा था, जो भारत-नेपाल सीमा पर स्थित गांव का निवासी है। जब मामला शादी तक पहुंचा, तो प्रेमी ने किनारा कसने का प्रयास किया। इससे प्रेमिका आक्रोशित हो गई और प्रेमी के घर पहुंच गई।

वहां शादी को लेकर जमकर हंगामा हुआ, जिससे भारी भीड़ जुट गई। पुलिस ने प्रेमिका की सूचना पर पहुंचकर जांच शुरू की और प्रेमी को हिरासत में लेकर मामले को शांत कराया। थानाध्यक्ष गौरव सिंह ने बताया कि प्रेमी के खिलाफ जांच और कार्रवाई की जा रही है।