विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पांच किशोरियों का अपहरण, रामलीला कमेटी के सदस्यों पर मुकदमा- अपहृत किशोरियों को बरामद कर मामले की जांच में जुटी पुलिस

By Jagran NewsEdited By: Mohammed Ammar
Updated: Sat, 28 Oct 2023 09:09 PM (IST)

पनियरा थाने में शुक्रवार को अपहृत पांचों किशोरियों के स्वजन ने सामूहिक तहरीर दे कर बताया कि वह काफी गरीब तबके के लोग हैं। भिक्षाटन करके किसी तरह से अप ...और पढ़ें

पांच किशोरियों का अपहरण, रामलीला कमेटी के सदस्यों पर मुकदमा
पांच किशोरियों का अपहरण, रामलीला कमेटी के सदस्यों पर मुकदमा

जागरण संवाददाता, महराजगंज : पनियरा थाना क्षेत्र के एक गांव में भिक्षाटन करने घर से निकली पांच किशोरियों को रामलीला पार्टी के सदस्यों ने बहला-फुसलाकर अपहरण कर लिया।

एक साथ पांच किशोरियों के अपहरण की सूचना मिलते ही पनियरा पुलिस ने मां आदिशक्ति आदर्श रामलीला कमेटी के सदस्यों के विरुद्ध अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है। शनिवार को सभी किशोरियों को भी बरामद कर लिया है। साथ ही अब आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

पनियरा थाने में शुक्रवार को अपहृत पांचों किशोरियों के स्वजन ने सामूहिक तहरीर दे कर बताया कि वह काफी गरीब तबके के लोग हैं। भिक्षाटन करके किसी तरह से अपना गुजारा करते हैं। इसमें उनकी बेटियां भी सहयोग करतीं हैं।

नवरात्र पर्व पर गांव के एक व्यक्ति के घर रामलीला का आयोजन हुआ था। जिसमें चौक थाना के चौक नगर पंचायत के मां आदिशक्ति आदर्श रामलीला कमेटी द्वारा वहां पर मंचन किया गया था। उनकी बेटियां भी प्रतिदिन रामलीला देखने जाती थी। रामलीला समाप्त होन के बाद कमेटी के लोग वापस चले गए।

इधर 26 अक्टूबर की सुबह भिक्षाटन के लिए निकली पांचों किशोरियां रहस्यमय परिस्थितियों में गायब हो गईं। बाद में पता चला कि रामलीला कमेटी के सदस्यों ने ही बहला-फुसलाकर उनका अपहरण किया है। मुकदमा दर्ज होते ही पुलिस सक्रिय हो गई। शनिवार की सुबह पांचों किशोरियों को खुटहां बाजार से बरामद कर लिया गया। थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि किशोरियों को बरामद कर लिया है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।