विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP News: महराजगंज में चकबंदी लेखपाल 20 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार, प्रशासन ने किया निलंबित

Published: Fri, 23 Aug 2024 01:28 PM (IST)

चकबंदी लेखपाल अमरनाथ प्रसाद को विजलेंस टीम ने 20 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार किया। प्रशासन ने उन्हें निलंबित कर ...और पढ़ें

घूस लेने के आरोप में लेखपाल गिरफ्तार। सांकेतिक तस्‍वीर
घूस लेने के आरोप में लेखपाल गिरफ्तार। सांकेतिक तस्‍वीर

HighLights

  1. बुधवार को विजलेंस टीम ने अमरनाथ प्रसाद को किया था गिरफ्तार
  2. कार्रवाई से अन्य लेखपालों और कर्मचारियों में हड़कंप

जागरण संवाददाता, लक्ष्मीपुर। पुरन्दरपुर थाना के चौतरवा के चकबंदी लेखपाल अमरनाथ प्रसाद को विजलेंस टीम (उप्र. सतर्कता अधिष्ठान गोरखपुर की ट्रैप टीम) द्वारा 20 हजार रुपये घूस लेने के मामले में बुधवार को गिरफ्तार किए जाने के बाद प्रशासन ने अब उसे निलंबित कर दिया है।

उप्र सतर्कता अधिष्ठान गोरखपुर की ट्रैप टीम ने नौतनवां तहसील के रामजी यादव निवासी मल्हनी फुलवरिया की शिकायत पर मोहनापुर रेलवे क्रासिंग के पास से घूस लेते लेखपाल अमरनाथ प्रसाद को गिरफ्तार किया था। आरोपित लेखपाल देवरिया जिले के लार थाना के ग्राम पटना का रहने वाले हैं।

इसे भी पढ़ें-गोरखपुर में जगदीशपुर से जैतपुर तक बनेगा एक्सप्रेस-वे, सिलीगुड़ी से दिल्ली तक का सफर होगा आसान

आरोपित लेखपाल के विरुद्ध पुरंदरपुर में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया। विजलेंस और प्रशासन की कार्रवाई से अन्य लेखपालों और कर्मचारियों में हड़कंप मचा है। गुरुवार को भी लेखपाल की गिरफ्तारी को लेकर कार्यालयों में पूरे दिन चर्चा होती रही।

इसे भी पढ़ें-पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, AI की मदद से रखी जा रही नजर-PHOTOS

अपर जिलाधिकारी डा. पंकज कुमार वर्मा ने बताया कि आरोपित लेखपाल को निलंबित कर दिया है। इस संबंध में उच्चाधिकारियों को सूचना भेज दी गई है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।