Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    महराजगंज में खाद तस्करी पर कार्रवाई, 70 बोरी यूरिया लदी पिकअप बरामद; गोरखपुर का ड्राइवर गिरफ्तार

    Updated: Thu, 30 Jul 2026 06:33 PM (IST)

    महराजगंज में नौतनवा पुलिस और एसएसबी ने नेपाल ले जाई जा रही 70 बोरी भारतीय यूरिया जब्त की और चालक को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई पैसिया बाबू पावर हाउस क ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. नेपाल जा रही 70 बोरी यूरिया महराजगंज में पकड़ी गई।

    2. नौतनवा पुलिस और एसएसबी ने संयुक्त कार्रवाई में चालक को दबोचा।

    3. आरोपित गोरखपुर का निवासी, आवश्यक वस्तु अधिनियम में केस दर्ज।

    जागरण संवाददाता, महराजगंज। तस्करी के लिए नेपाल ले जाई जा रही 70 बोरी भारतीय यूरिया से लदी एक पिकअप को नौतनवा पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने पैसिया बाबू पावर हाउस के पास पकड़ लिया है। कार्रवाई के दौरान चालक को गिरफ्तार कर वाहन और यूरिया जब्त कर ली गई। मामले में आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई।

    तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत गश्त के दौरान एसएसबी 66वीं वाहिनी के एएसआइ एम. जितेन मिथेई ने संदिग्ध पिकअप के बारे में सूचना नौतनवा पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस टीम
    गुरुवार सुबह चार बजे संपतिहा पुलिस चौकी के पीछे स्थित पैसिया बाबू पावर हाउस के पास नाकेबंदी की और जिला कृषि अधिकारी शैलेन्द्र प्रताप सिंह को मौके पर बुला लिया।

    टीम ने तलाशी के बाद की कार्रवाई 

    कुछ देर बाद एक संदिग्ध पिकअप आता दिखाई दिया। जिसकी टीम ने रोक कर तलाशी ली। जांच में पिकअप पर 70 बोरी भारतीय यूरिया बरामद हुई। इस दौरान चालक मंटू उपाध्याय निवासी मोहनपुर, थाना उरुवा, गोरखपुर को गिरफ्तार कर लिया गया। बरामद यूरिया और पिकअप वाहन को कब्जे में लेकर आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।

    पूछताछ में उसने बताया कि वह यूरिया को नेपाल के मंझरिया क्षेत्र में एक व्यक्ति को बेचने के लिए ले जा रहा था। सहायक कमांडेंट समरजीत सिंह ने बताया कि बरामद यूरिया आवश्यक कार्रवाई के लिए जिला कृषि अधिकारी, महराजगंज के सिपुर्द किया गया है। मामले की जांच की जा रही है तथा संबंधित प्रावधानों के तहत अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

    खबरें और भी