विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

महराजगंज में बाइक सवार युवक की मौत, विद्युत पोल से टकराकर हुआ हादसा

Published: Thu, 05 Mar 2026 07:57 AM (IST)

महराजगंज में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। बुधवार शाम सिदुरियां थाना क्षेत्र के भेड़िया-जमुई ...और पढ़ें

भगवान दास गुप्ता की फाइल फोटो।

भगवान दास गुप्ता की फाइल फोटो।

HighLights

  1. बाइक विद्युत पोल से टकराने से युवक गंभीर घायल।

  2. घायल भगवान दास गुप्ता को मृत घोषित किया गया।

  3. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

संवाद सूत्र, चिउटहा, (महराजगंज)। विद्युत पोल से बाइक के टकराने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्वजन इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

सिदुरियां थाना क्षेत्र के ग्राम भेड़िया–जमुई पंडित मार्ग पर बुधवार को करीब शाम 4:40 बजे मोटरसाइकिल से भगवान दास गुप्ता निवासी आजाद नगर थाना निचलौल घर जा रहे थे। इसी दौरान मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर पोल से टकरा गई। जिससे बाइक चालक भगवान दास के सिर में चोट लग गई।

मौके पर पहुंच कर चौकी प्रभारी चिउटहां सारिका सिंह ने स्वजन की मदद से घायल को निजी वाहन से तत्काल जिला अस्पताल महराजगंज पहुंचवाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।

यह भी पढ़ें- महराजगंज में दोस्त के ससुराल होली खेलने जा रहे युवक की सड़क दुर्घटना में मौत, दूसरा घायल

घटना के बाद स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है। चौकी इंचार्ज ने कहा की मार्ग दुर्घटना में युवक की मृत्यु हुई है। शव को कब्जे में ले लिया गया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।