विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी के इस जिले में चला प्रशासन का बुलडोजर, हटाया गया अतिक्रमण, कार्रवाई के दौरान पांच पशु शेड ध्वस्त

Published: Mon, 02 Feb 2026 04:25 PM (IST)

महाराजगंज में प्रशासन ने बकैनिया हरैया गांव में खलिहान की जमीन पर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। शिकायत ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. महाराजगंज में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई।

  2. खलिहान की जमीन पर बने पांच पशु शेड ध्वस्त।

  3. प्रशासन ने भविष्य में भी कार्रवाई जारी रखने की बात कही।

जागरण संवाददाता, महराजगंज। रविवार को प्रशासन द्वारा अतिक्रमण के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की गई। बकैनिया हरैया में गांव की खलिहान की भूमि पर पशुओं के लिए बनाए गए अवैध आवासों को बुलडोजर से गिरा दिया गया। अचानक हुई इस कार्रवाई से गांव में अफरा-तफरी मच गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए।

लक्ष्मीपुर ब्लाक के ग्राम पंचायत बकैनिया हरैया निवासी अखिलेश्वर शुक्ल, गंगा शरण मिश्र, विनोद यादव, मकालू यादव तथा सुनील कुमार के विरुद्ध जिला प्रशासन को शिकायत प्राप्त हुई थी।

शिकायत में आरोप लगाया गया था कि इन लोगों द्वारा ग्राम पंचायत की खलिहान की जमीन पर अवैध रूप से अतिक्रमण कर पशुओं के लिए पशु शेड (आवास) का निर्माण कर लिया गया है,जबकि संबंधित भूमि उनके स्वामित्व की नहीं है।

शिकायत की जांच के बाद तहसील प्रशासन द्वारा मामले को सही पाए जाने पर अतिक्रमण हटाने का आदेश जारी किया गया। आदेश के अनुपालन में तहसीलदार कर्ण सिंह व सौरभ श्रीवास्तव के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम कोल्हुई थाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची।

सुरक्षा व्यवस्था के बीच बुलडोजर चलाकर खलिहान की भूमि पर बने पशुसेड को ध्वस्त कर दिया गया। तहसीलदार कर्ण सिंह ने बताया कि अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई जारी रहेगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।