Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    महराजगंज में चौकीदार पति को लहूलुहान कर पत्नी को कंधे पर उठा ले गया हवसी, किया दुष्कर्म

    Updated: Wed, 05 Aug 2026 09:37 AM (IST)

    महराजगंज में दिव्यांग चौकीदार को लोहे की रॉड से पीटकर उसकी पत्नी का अपहरण कर दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने आरोपी नीरज पांडेय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया ...और पढ़ें

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    HighLights

    1. दिव्यांग चौकीदार को पीटकर पत्नी का अपहरण कर दुष्कर्म।

    2. पुलिस ने आरोपी नीरज पांडेय को गिरफ्तार कर जेल भेजा।

    3. घायल पति व पीड़िता का अस्पताल में उपचार जारी।

    संवाद सूत्र (बृजमनगंज) महराजगंज। रेलवे के दिव्यांग चौकीदार को लोहे के राड से पीट कर लहूलुहान करने के बाद हवसी युवक ने उसकी पत्नी को कंधे पर टांग समीप स्थित रेलवे के एक परित्यक्त भवन में उठा ले गया। जहां आरोपित ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

    घायल पति की सूचना पर रेलवे कर्मचारी व पुलिस जब महिला को खोजते पुहंची तो वह अर्धनग्न अवस्था में मिली। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। घायल चौकीदार का जिला अस्पताल महराजगंज में उपचार चल रहा है।

    पत्नी को सीएसची बृजमनगंज में भर्ती कराया गया है। पीड़ित महिला ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि सोमवार की रात 10.15 बजे पति के साथ वह आराम कर रही थी। तभी अरोपित युवक अचानक आकर चौकीदार पति को लोहे के राड से पीटकर घायल कर दिया।

    इसके बाद उसे कंधे पर टांग उठा ले गया। उधर घायल पति ने इसकी सूचना रेलवे कर्मचारियों दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल पति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बृजमनगंज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इसके साथ ही पुलिस ने महिला की तलाश शुरू कर दी।

    खबरें और भी

    कुछ देर बाद उसे रेलवे कालोनी के परित्यक्त भवन से अर्धनग्न अवस्था में बरामद किया गया। पुलिस और फाेरेंसिक टीम ने घटना की जांच कर साक्ष्य एकत्रित किए। थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि पूछताछ में महिला ने अपने साथ दुष्कर्म होने की बात बताई है।

    यह भी पढ़ें- महराजगंज के सीमावर्ती गांवों में नेपाली शराब का अवैध कारोबार, शाम ढलते ही सक्रिय हो जाते हैं तस्कर

    आरोपित नीरज पांडेय निवासी महुलानी टोला सिकंदरपुर के विरुद्ध दुष्कर्म व मारपीट का मुकदमा दर्ज कर मंगलवार की भोर में महुलानी गांव के मोड़ से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपित को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पीड़ित महिला का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जा रहा है।