विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चक्रवात 'अर्नब' का खतरा: महराजगंज में अलर्ट जारी, 29-30 अक्टूबर को बिगड़ेगा मौसम

Published: Wed, 28 Oct 2026 01:19 PM (IST)

महराजगंज जिला प्रशासन ने चक्रवात अर्नब के संभावित प्रभाव को देखते हुए 29 और 30 अक्टूबर को खराब मौसम की ...और पढ़ें

यह तस्वीर AI द्वारा बनाई गई है।

यह तस्वीर AI द्वारा बनाई गई है।

HighLights

  1. चक्रवात अर्नब के कारण 29-30 अक्टूबर को खराब मौसम की आशंका।

  2. प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक बाहर न निकलने की अपील।

  3. किसानों को फसलें व पशु सुरक्षित रखने के निर्देश दिए गए।

जागरण संवाददाता, महराजगंज। चक्रवात अर्नब के संभावित प्रभाव को देखते हुए जिला प्रशासन ने 29 और 30 अक्टूबर को मौसम खराब रहने की आशंका जताई है। अपर जिलाधिकारी डा. प्रशांत कुमार ने लोगों से सतर्क रहने और जरूरी सावधानियां बरतने की अपील की। इन दिनों बादल छाने, वर्षा, गरज-चमक और तेज हवा चलने की संभावना है।

प्रशासन ने अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने और आंधी के दौरान पेड़ों, जर्जर भवनों, होर्डिंग तथा बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी है। किसानों से कटी फसल और भूसे को सुरक्षित रखने तथा तिरपाल से ढकने को कहा गया है। मौसम खराब रहने पर कीटनाशक और उर्वरकों का छिड़काव न करने की अपील की गई है।

पशुपालक पशुओं को सुरक्षित स्थान पर रखें। विद्यालयों, संस्थानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को हल्की वस्तुएं सुरक्षित रखने और कमजोर संरचनाओं की निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं। संबंधित विभाग संवेदनशील स्थलों पर निगरानी रखें।

यह भी पढ़ें- महराजगंज में लाखों की लागत से बना मनरेगा पार्क बदहाल, परिसर में उगी झाड़ियां

आपात स्थिति में पुलिस के लिए 112, अग्निशमन के लिए 101, एंबुलेंस के लिए 108 और जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के नंबर 05523-222162, 1077, 9628819145 और 9621333537 पर संपर्क किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- महराजगंज में खुले ट्रांसफॉर्मरों पर कसी जाएगी जाली, 54 लाख की लागत से बनेगा सुरक्षा घेरा