स्मार्ट मीटर के साथ नहीं मिल रहा आर्मर्ड केबल, उपभोक्ताओं को हो रही परेशानी
महराजगंज में स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं, लेकिन ठेकेदार आर्मर्ड केबल नहीं दे रहे हैं। इससे बिजली उपभोक्ताओं को काफी परेशानी हो रही है और वे ठगा हुआ म ...और पढ़ें

स्मार्ट मीटर के साथ नहीं मिल रहा आर्मर्ड केबल।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण सवाददाता, आनंदनगर। शहर से लेकर गांव तक स्मार्ट मीटर लगाया जा रहा है, लेकिन ठीकेदार द्वारा उसके साथ आर्मर्ड केबल नहीं दिया जा रहा है। फरेंदा विद्युत विभाग के कर्मचारियों और ठीकेदारों की मनमानी से सरकार की योजनाओं का लाभ बिजली उपभोक्ताओं को नहीं मिल पा रहा है। वह अपने आप को ठगा महसूस कर रहे हैं। नबिजली विभाग को कनेक्शन देने के साथ ही आरमर्ड केबल व मीटर लगाने का निर्देश है।
ठीकेदार के द्वारा मीटर तो लगाया जा रहा है, आर्मर्ड केबल नहीं दिया जा रहा है। इतना ही नहीं मीटर बदल कर स्मार्ट मीटर भी लगाया जा रहा है। ठीकेदार और विभाग की मिली भगत के कारण उपभोक्ताओं को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। जिम्मेदार लाखों रुपये का चूना विभाग और उपभोक्ताओं को लगाया जा रहे हैं।
बिजली विभाग फरेंदा क्षेत्र में यह मामला सभी जगह देखा जा सकता है। अधिशासी अधिकारी विद्युत वितरण खंड आनंदनगर चंद्रेश उपाध्याय ने कहा कि आरमर्ड केबल लगाने का नियम है। उपभोक्ता को केवल मिलना चाहिए। अगर ऐसा नहीं है तो जांच कराकर जल्द ही केबिल की उपलब्धता कराई जाएगी।
आनंदनगर बिजली विभाग के ठीकेदार की मनमानी से उपभोक्ता काफी परेशान हैं। विभाग द्वारा स्मार्ट मीटर लगाया जा रहा है। जिसके साथ केबल भी मिलना चाहिए। लेकिन ठीकेदार की मनमानी से उपभोक्ताओं को लाभ नहीं मिल पा रहा है। -संतोष पांडेय, आंबेडकर नगर।
गांव से लेकर शहर तक विभाग द्वारा पोल से लेकर मीटर व अन्य विभागीय काम ठीकेदार द्वारा कराया जा रहा है। जिसमें ठीकेदार की लापरवाही से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं को जो लाभ मिलना चाहिए। ठीकेदार व विभाग की उदासीनता से वह भी उन्हें उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। -नन्हें खान, परसाबेनी।