महराजगंज में खराब सड़क पर फूटा गुस्सा, छात्रों ने रोड को किया जाम; 1 घंटे बाधित रहा यातायात
महाराजगंज के निचलौल-ढेसो मार्ग पर छात्रों ने 5 किमी जर्जर सड़क के निर्माण की मांग को लेकर लगभग एक घंटे तक रोड जाम किया। पुलिस के समझाने पर जाम समाप्त ...और पढ़ें

जाम खोलवाने का प्रयास करती पुलिस। जागरण
HighLights
छात्रों ने 5 किमी जर्जर सड़क के लिए रोड जाम किया।
लगभग एक घंटे तक निचलौल-ढेसो मार्ग बाधित रहा।
पुलिस पर छात्रों ने धमकी देने और मोबाइल छीनने का आरोप लगाया।
जागरण संवाददाता (निचलौल) महराजगंज। निचलौल-ढेसो मार्ग पर वन देवी स्थान के पास शनिवार की सुबह छात्रों ने पांच किमी जर्जर सड़क के निर्माण की मांग को लेकर रोड जाम कर दिया। हाथों में तख्तियां लेकर विभिन्न विद्यालयों के छात्रों ने नारेबाजी की।
छात्रों ने एक लकड़ी को बीच सड़क पर रख दिया, जिससे वाहनों, साइकिल सवारों और अन्य राहगीरों की लंबी कतार लग गई। सड़क की खराब स्थिति से परेशान ग्रामीण भी छात्रों के समर्थन में पहुंचे। आरोप है कि 2018 में सड़क निर्माण के बाद लोकनिर्माण विभाग ने इसकी मरम्मत नहीं कराई।
मार्ग पर गड्ढे बन गए हैं, जिससे राह चलना दुश्वार हो गया है। करीब एक घंटे तक मार्ग बाधित रहने के बाद थानाध्यक्ष अंकित कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के समझाने पर छात्रों ने जाम समाप्त किया और यातायात सामान्य हो सका।
प्रदर्शन के दौरान कुछ छात्रों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उन्हें सड़क से हटाने के दौरान लाठीचार्ज करने और मुकदमा दर्ज करने की धमकी दी। इसके अलावा, कुछ छात्रों ने मोबाइल छीनने, बाइक की हवा निकालने और उठक-बैठक कराने का भी आरोप लगाया।
खबरें और भी
थानाध्यक्ष अंकित कुमार सिंह ने बताया कि निचलौल-ढेसो मार्ग अत्यंत व्यस्त है, जहां सुबह के समय आवागमन अधिक रहता है। उन्होंने कहा कि कुछ युवकों ने स्कूली छात्रों को बहलाकर सड़क जाम कराया था। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर जाम समाप्त कराया गया और यातायात बहाल किया गया।
बच्चों का मोबाइल लेकर आया हूं,जिससे उनके स्वजन को समझाने के लिए बुलाया गया है।