विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

महराजगंज में शराब पीने के दौरान हुए विवाद में घायल युवक की मौत, आरोपियों पर बढ़ाई गई हत्या की धारा

Published: Tue, 03 Mar 2026 01:22 PM (IST)

महराजगंज में दो सप्ताह पहले शराब विवाद में घायल हुए युवक मंदीप की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। अब ...और पढ़ें

मंदीप की फाइल फोटो। जागरण

मंदीप की फाइल फोटो। जागरण

HighLights

  1. शराब विवाद में घायल युवक मंदीप की उपचार के दौरान मृत्यु हुई।

  2. 17 फरवरी को मंगलपुर चौराहे पर हुआ था यह विवाद।

  3. आरोपियों पर अब हत्या की धारा बढ़ाई जाएगी।

संवाद सूत्र, मंगलपुर, (महराजगंज)। शराब के नशे में दो सप्ताह पूर्व हुए विवाद में घायल युवक की उपचार के दौरान सोमवार की देर रात मृत्यु हो गई। इस मामले में आरोपितों पर हत्या का मुकदमा भी चलेगा।

श्यामदेउरवा थाना अंतर्गत भटहट-पनियरा मुख्य मार्ग स्थित मंगलपुर चौराहे पर कबाड़ी की दुकान के पास 17 फरवरी की रात सुमेरगढ़ निवासी मंदीप और उसका दोस्त वारिश अंसारी (निवासी डोहरिया बाजार, थाना चिलुआताल, गोरखपुर) की मंगलपुर निवासी पवन गुप्ता, धनंजय सिंह व आशीष सिंह से कहासुनी हो गई।

आरोपितों ने हमला कर मंदीप और वारिश को घायल कर दिया। मंदीप का उपचार बीआरडी मेडिकल कालेज में चल रहा था, जहां सोमवार को देर रात उसकी मृत्यु हो गई। मामले में पुलिस पहले ही श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मंगलपुर निवासी पवन गुप्ता, धनंजय सिंह और आशीष सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

यह भी पढ़ें- महराजगंज में पत्नी ने बुजुर्ग पति को डीजल डालकर लगाई आग, कमरा बंद कर हुई फरार

थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि तीनों आरोपितों के विरुद्ध पूर्व में ही हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जा चुका है। युवक की मृत्यु के बाद अब मुकदमे में हत्या की धारा बढ़ाई जाएगी। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।