विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'मोदी हैं तो महंगाई-बेरोजगारी सब मुमकिन', महराजगंज में भाजपा सरकार पर जमकर बरसे मल्लिकार्जुन खरगे

Published: Tue, 14 May 2024 05:02 PM (IST)

महराजगंज के जवाहर लाल नेहरू स्मारक पीजी कालेज के ग्राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र चौधरी के पक्ष में जनसभा को ...और पढ़ें

भाजपा सरकार पर जमकर बरसे मल्लिकार्जुन खरगे
भाजपा सरकार पर जमकर बरसे मल्लिकार्जुन खरगे

HighLights

  1. भाजपा सरकार पर जमकर बरसे मल्लिकार्जुन खरगे
  2. 'भाजपाई सुबह राम का नाम नहीं, लेते हैं कांग्रेस का नाम'
  3. कांग्रेस की विचारधारा गरीबों, दलितों, आदिवासियों व पिछड़ों के साथ

जागरण संवाददाता, महराजगंज। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। कहा कि माेदी हैं तो महंगाई व बेरोजगारी सब मुमकिन है। पेट्रोल व गैस महंगा हो गया है। खेत में डालने के लिए कीटनाशक महंगा हो गया है।

मोदी हैं तो यह सब मुमकिन है। मोदी के पास ऐसी लांड्री है, जिसमें यह कलंकित आदमी को डालकर पवित्र कर देते हैं। वह लोगों को डरा कर अपनी सरकार चला रहे हैं।

महराजगंज के जवाहर लाल नेहरू स्मारक पीजी कालेज के ग्राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र चौधरी के पक्ष में जनसभा को संबोधित करते हुए खरगे ने कहा कि हम मोदी- योगी से व्यक्तिगत लड़ाई नहीं लड़ रहे हैं। यह विचारधारा की लड़ाई है। हम दलितों, गरीबों, आदिवासियों व पिछड़े लोगों के लिए काम कर रहे हैं, लेकिन आरएसएस का कार्य ठीक इसके विपरीत है। भाजपा पूंजीपतियों के साथ खड़ी है।

कांग्रेस को सिर्फ गालियां देना रह गया है भाजपा का काम- खरगे

भाजपा कहती है कि हमारी डबल इंजन की सरकार है, लेकिन एक इंजन फेल हो गया है और दूसरा इंजन डिरेल हो गया है। जो कार्य पंडित जवाहर लाल नेहरू व इंदिरा गांधी ने किया वह कार्य अब तक डबल इंजन वाले नहीं कर पाए। भाजपा का काम सिर्फ कांग्रेस को गालियां देना रह गया है। सुबह उठ कर राम का नाम कम लेते हैं, कांग्रेस का नाम ज्यादा लेते हैं।

  

उन्होंने कहा कि देश को कांग्रेस ने बनाया है। पहले यहां एक सुई नहीं बनती थी। अनाज बाहर से लाकर खिलाते थे। भाजपा कहती है कि 70 साल में क्या किया है? हमने संविधान बचाया, लोकत्रंत बचाया। इसी संविधान को प्रधानमंत्री समाप्त करना चाहते हैं। कांग्रेस मनरेगा लाई।

अगर कांग्रेस की सरकार फूड सिक्योरिटी बिल नहीं लाई होती तो कोरोना काल में लोग खाने के लिए मर जाते। सभा को सपा के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव, कांग्रेस के राष्टीय महासचिव अविनाश पांडेय, राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेता ने भी संबोधित किया।

यह भी पढ़ें- Keshav Prasad Maurya: 'मोदी की अगुवाई में दुनिया के सामने दहाड़ रहा भारत', बस्ती में गरजे डिप्टी CM; विपक्ष पर जमकर बरसे

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।