विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नेपाल में बाढ़ से थमी पर्यटन रफ्तार, सोनौली से भारतीय पर्यटकों की संख्या में भारी गिरावट

Published: Mon, 14 Sep 2026 05:47 PM (IST)

नेपाल में बाढ़ के कारण सोनौली सीमा से जाने वाले भारतीय पर्यटकों की संख्या में भारी गिरावट आई है, जिससे ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. नेपाल में बाढ़ से भारतीय पर्यटकों की संख्या में भारी कमी।

  2. सोनौली से नेपाल जाने वाले पर्यटक वाहन 90 से 20 हुए।

  3. काठमांडू, पोखरा मार्ग बाधित, यात्रा लंबी और जोखिम भरी।

जागरण संवाददाता, महराजगंज। नेपाल में बाढ़ के कारण आई त्रासदी के बाद सोनौली सीमा से नेपाल जाने वाले भारतीय पर्यटकों की संख्या में भारी गिरावट आई है।

पहले सोनौली से प्रतिदिन 60 से अधिक पर्यटक वाहन नेपाल जाते थे, जबकि बसों को मिलाकर यह संख्या 85 से 90 तक पहुंचती थी। अब यह संख्या घटकर महज 10 से 12 पर्यटक वाहनों तक रह गई है। बसों को मिलाकर भी केवल करीब 20 वाहन ही नेपाल जा रहे हैं। अधिकांश भारतीय पर्यटक लुंबिनी, बुटवल और भैरहवा तक ही सीमित रह गए हैं।

मार्गों की स्थिति ने बढ़ाई परेशानी

नेपाल में बाढ़ के बाद काठमांडू और पोखरा जाने वाले मार्गों की स्थिति ने पर्यटकों की परेशानी बढ़ा दी है। सोनौली से काठमांडू की दूरी सामान्य मार्ग से करीब 280 किलोमीटर है, लेकिन मौजूदा परिस्थितियों में काठमांडू जाने के लिए हेटौंडा होकर करीब 400 किलोमीटर का सफर करना पड़ रहा है। इससे समय और खर्च दोनों बढ़ गए हैं। वहीं, पोखरा जाने वाला मार्ग भी पर्यटकों के लिए जोखिम भरा बना हुआ है।

सोनौली से करीब 30 किलोमीटर की दूरी पर बुटवल पड़ता है, जिसके बाद पाल्पा होकर पोखरा तक करीब 150 किलोमीटर का पहाड़ी रास्ता है। ऐसे में पर्यटक जान जोखिम में डालकर पोखरा जाने से बच रहे हैं।

सोनौली के पर्यटन कारोबार पर असर

नेपाल जाने वाले भारतीय पर्यटकों की संख्या में आई इस गिरावट का सीधा असर सोनौली के पर्यटन कारोबार पर पड़ा है। सीमा क्षेत्र के होटल, ट्रैवल एजेंसी, टैक्सी और अन्य कारोबार से जुड़े लोग पर्यटकों की वापसी का इंतजार कर रहे हैं।

भैरहवा भंसार के चीफ हरिहर पौडेल ने बताया कि भारतीय पर्यटक वाहनों की संख्या में कमी आई है और रास्ता शीघ्र खुलने के बाद पर्यटकों की संख्या में इजाफा होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें- सोनौली सीमा पर कम हुआ मालवाहकों का दबाव, चीन का सामान भी पहुंच रहा नेपाल

यह भी पढ़ें- दिल्ली ब्रिक्स सम्मेलन का भारत-नेपाल बॉर्डर पर अलर्ट, सोनौली सीमा पर सघन चेकिंग; डॉग स्क्वायड और CCTV से पैनी नजर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।