Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UP Crime: महराजगंज में पुलिस व लुटेरों के बीच हुई मुठभेड़, एक सिपाही व दो बदमाशों को लगी गोली; चार गिरफ्तार

    By Jagran NewsEdited By: Pragati Chand
    Updated: Fri, 20 Oct 2023 09:39 AM (GMT+05:30)

    महराजगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। शुक्रवार की सुबह मुठभेड़ के दौरान चार बदमाशों की गिरफ्तारी हुई जबकि एक भागने में सफल रहा। इधर बदमाशों की फायरिंग ...और पढ़ें

    मुठभेड़ में एक सिपाही व दो बदमाशों को लगी गोली। -जागरण
    मुठभेड़ में एक सिपाही व दो बदमाशों को लगी गोली। -जागरण

    जागरण संवाददाता, महराजगंज। बृजमनगंज थाना क्षेत्र के जंगल में बीते 10 अक्टूबर को गोरखनाथ क्षेत्र के शास्त्रीनगर निवासी अभिमन्यु यादव से हुई लूट मामले की जांच कर रही पुलिस की शुक्रवार की भोर में लुटेरों से मुठभेड़ हो गई। लुटेरों द्वारा की गई फायरिंग में बृजमनगंज थाने पर तैनात सिपाही नीरज को गोली लग गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो लुटेरों को भी गोली लगी है। इस दौरान पुलिस ने कुल चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपित मौके से भाग निकला। आरोपितों के पास से दो असलहा समेत 55.80 लाख रुपये नकदी , 275 ग्राम सोना और 1150 ग्राम चांदी बरामद हुआ है।

    यह है मामला

    10 अक्टूबर को बृजमनगंज के लेहड़ा मंदिर के समीप जंगल में अभिमन्यु यादव को गोली मारकर लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। लूट की धनराशि को लेकर असमंजस की स्थिति थी। अभिमन्यु यादव की ओर से दो लाख लूट के मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया था। मामला हवाला के धंधे से जुड़े होने से आरोपितों ने लूट की रकम कम बताई थी। इस मामले में एसओजी (स्पेशल आपरेशन ग्रुप) स्वाट (स्पेशल विपंस एंड टैक्टिस) सर्विलांस समेत करीब नौ टीमें जांच में जुटी हुई थीं।

    रात में लोकेशन मिलते ही सक्रिय हो गई थी पुलिस

    पुलिस के अनुसार मामले की जांच के क्रम में गुरुवार की रात में आरोपितों की लोकेशन पुनः बृजमनगंज थाना क्षेत्र में ही मिलने पर पुलिस सतर्क हो गई थी। इसके बाद पुलिस टीम बृजमनगंज के हनुमानगढ़िया मार्ग पर जांच में जुटी थी। रात दो बजे के बाद दो बाइक पर पांच लोग आते हुए दिखाई दिए। पुलिस टीम ने जब उन्हें रोकने का प्रयास किया तो आरोपितों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में बृजमनगंज थाने पर तैनात सिपाही नीरज सिंह को गोली लग गई। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग शुरू की तो दो आरोपित घायल हो गए, वहीं एक आरोपित मौके से फरार हो गया। जबकि दो अन्य आरोपितों ने आत्मसमर्पण कर दिया।

    यह भी पढ़ें, Kushinagar Encounter: पुलिस को देख गो- तस्कर ने किया फायर, फिर खाकी ने लिया एक्शन; मुठभेड़ में बदमाश को लगी गोली

    इन आरोपितों की हुई गिरफ्तारी

    घायल हुए आरोपितों की पहचान गोरखपुर जिले के पिपराइच थाना क्षेत्र के हैदरगंज जंगलधूषण निवासी विकास चौहान, नौतनवा के मधुबन नगर निवासी प्रवीण चौहान, पनियरा के मुजुरी निवासी विद्यासागर और गोरखपुर के ही रामप्रवेश के रूप में हुई है। इनके पास से 315 बोर का कट्टा, 32 बोर की एक पिस्टल के साथ नकदी और सोना चांदी की बरामदगी हुई है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें, Gorakhpur News: धमकी देकर बदमाश ने तोड़वा दी युवती की शादी, दो साल पहले अपहरण व दुष्कर्म के केस में गया था जेल

    क्या कहती है पुलिस

    अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार हुए आरोपितों में प्रवीण और विकास चौहान ने ही 10 अक्टूबर को बृजमनगंज में लूट की घटना को अंजाम दिया था। फरार हुए आरोपित की भी जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर दिया जाएगा। घायल सिपाही और दोनों बदमाशों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी में भर्ती कराया गया है।