विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

महोबा में आयोजित होगा 143वां गोवर्धननाथ मेला, 34.57 लाख का बजट स्वीकृत

Published: Sun, 25 Oct 2026 03:58 PM (IST)

महोबा में 143वें ऐतिहासिक सहस्त्र स्वामी गोवर्धननाथ जू महाराज मेले के लिए पालिका बोर्ड ने 34.57 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया है।

यह तस्वीर AI जेनेरेटेड है

यह तस्वीर AI जेनेरेटेड है

HighLights

  1. महोबा में 143वां गोवर्धननाथ मेला आयोजित होगा।

  2. मेले के लिए 34.57 लाख रुपये का बजट स्वीकृत।

  3. धार्मिक, सांस्कृतिक और खेलकूद आयोजन एक माह तक।

संवाद सहयोगी, महोबा। दीपावली के अगले दिन से लगने वाले ऐतिहासिक मेला सहस्त्र स्वामी गोवर्धननाथ जू महाराज के 143वें आयोजन के लिए पालिका बोर्ड ने 34.57 लाख रुपये के बजट को स्वीकृति दी है। पालिकाध्यक्ष मंजू कुशवाहा की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक हुई, जिसमें मेले के आय-व्यय पर चर्चा कर कार्यक्रम तय किए गए।

बोर्ड ने धार्मिक, सांस्कृतिक और खेलकूद आयोजनों के लिए सर्वसम्मति से बजट पास किया। इस वर्ष मेले का शुभारंभ 9 नवंबर से होगा और एक माह तक चलकर 9 दिसंबर को समापन होगा।

यज्ञ, रामकथा, रासलीला जैसे धार्मिक कार्यक्रम होंगे। इसके साथ ही अखिल भारतीय मुशायरा, कवि सम्मेलन, दंगल और हॉकी टूर्नामेंट जैसे सांस्कृतिक और खेल आयोजन भी होंगे। सभासद सुरेंद्र प्रताप सिंह परमार, राम महाराज, पियूष त्रिपाठी, दीपक गुरुदेव, मुस्तफा खान, शैलेंद्र तिवारी, अधिशासी अधिकारी अमरजीत समेत अन्य मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- महोबा: अवैध संबंधों में बाधा बने सास-ससुर की चाकू से गला काटकर की थी हत्या, बहू समेत 3 लोगों को आजीवन कारावास की सजा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।