विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

त्योहारों पर खजुराहो-हजरत निजामुद्दीन के बीच चलेगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, चेक करें रूट और टाइमिंग

Published: Mon, 19 Oct 2026 12:57 PM (IST)

त्योहारों के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए खजुराहो और हजरत निजामुद्दीन के बीच एक फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी।

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. खजुराहो-निजामुद्दीन के बीच चलेगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन।

  2. 21 अक्टूबर से 19 नवंबर तक 13 फेरे।

  3. झांसी मंडल ने रद्द ट्रेन की जगह चलाई।

जागरण संवाददाता, महोबा। त्योहारों में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन खजुराहो-हजरत निजामुद्दीन के बीच फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन संचालित करेगा। कुल 13-13 ट्रिप चलेगी।

खजुराहो से हजरत निजामुद्दीन के लिए 21 अक्टूबर से 18 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार और शनिवार को रात 10:15 बजे रवाना होगी। यह छतरपुर, टीकमगढ़, झांसी, ग्वालियर, आगरा, मथुरा होते हुए अगले दिन सुबह 11 बजे निजामुद्दीन पहुंचेगी।

वापसी में हजरत निजामुद्दीन से 22 अक्टूबर से 19 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार और रविवार को दोपहर 12:30 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 3:30 बजे खजुराहो पहुंचेगी।

ट्रेन में 5 स्लीपर, 12 सामान्य, 1 एसी थ्री टियर और 2 एसएलआर सहित कुल 20 कोच होंगे। झांसी रेलवे मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि परिचालनिक कारणों से खजुराहो-रुंधी फेस्टिवल एक्सप्रेस को रद्द कर उसके स्थान पर यह ट्रेन चलाई जा रही है।

यह भी पढ़ें- 2027 के चुनाव से पहले यूपी भाजपा का संगठन विस्तार, महोबा में मोर्चों में सक्रिय चेहरों पर दांव

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।