विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'साहब इसी ने काटा है...' सांप ने बच्चे को डसा तो बैग में सांप को डालकर अस्पताल पहुंचे परिजन, डॉक्टर भी हैरान

Published: Thu, 02 Jul 2026 03:08 PM (IST)

महोबा के करहराकलां गांव में 9 वर्षीय यश को सांप ने डस लिया। परिजन सांप को मारकर डिब्बे में बंद कर बच्चे के साथ जिला अस्पताल ले गए।

जिला अस्पताल में भर्ती यश, सांप दिखाते स्वजन

जिला अस्पताल में भर्ती यश, सांप दिखाते स्वजन

जागरण संवाददाता, महोबा। सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम करहराकलां में बुधवार की रात मासूम को सांप ने डस लिया। स्वजन ने सांप को मार डाला और डिब्बे में बंद कर किशोर के साथ जिला अस्पताल ले आए। डॉ. यतींद्र पुरवार ने उसका उपचार किया और जान बच गई। हालांकि अस्पताल में सांप देख तमाम लोग हैरत में पड़ गए।

ग्राम करहरा कलां निवासी 9 वर्षीय यश पुत्र बबलू गुरुवार की देर शाम अपने घर के दरवाजे पर खेल रहा था। पास में ही लकड़ी में सांप छिपा बैठा था और खेलते समय सांप ने बच्चे के पैर में डस लिया और वह चिल्लाने लगा।

जहर की पहचान के लिए सांप को लेकर अस्पताल पहुंचे परिजन

शोर शराबा सुन उसकी मां राजकुमारी पहुंची और सांप को जाते हुए देखा और मासूम को जमीन पर तड़पते देख मां ने आवाज देकर स्वजन को बुलाया। ग्रामीण और स्वजन ने सांप को मार डाला और एक डिब्बे में बंद कर यश के साथ सांप को भी अस्पताल ले आए।

स्वजन डॉक्टरों को सांप दिखाकर बोले इसी सांप ने डसा है और वह जहर की पहचान करने के लिए सांप को लाए हैं। डॉक्टर ने बच्चे का सैंपल भरा और उपचार शुरू किया इलाज के बाद बच्चा बातचीत करने लगा और स्वस्थ्य हो गया।

यह भी पढ़ें- महोबा में विवाद की सूचना पर चौकी लगाकर दी प्रताड़ना, चाचा-भतीजे को पुलिस ने पीटा, एसआई लाइन हाजिर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।