विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

महोबा में तेज रफ्तार लोडर ने बाइक को मारी टक्कर, पति-पत्नी की मौके पर मौत

Published: Wed, 28 Oct 2026 10:14 AM (GMT+05:30)

महोबा में तेज रफ्तार लोडर की टक्कर से बाइक सवार दंपती की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. महोबा में लोडर-बाइक टक्कर से दंपती की मौत।

  2. तेज रफ्तार लोडर ने पीछे से मारी जोरदार टक्कर।

  3. चालक वाहन छोड़कर मौके से हुआ फरार।

जागरण संवाददाता, महोबा। तेज रफ्तार लोडर ने पीछे से बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे मौके पर ही दंपती की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की है। वहीं वाहन चालक मौके से भाग निकला।

कस्बा खन्ना निवासी 35 वर्षीय अरविंद अपनी पत्नी 30 वर्षीय माया के साथ बुधवार सुबह करीब सवा नौ बजे घर से दो किमी दूर सड़क किनारे पड़ी डस्ट लेने गया था। दोनों ने डस्ट बोरियों में भरवाकर ई-रिक्शा में रखवा दी और बाइक से घर लौट रहे थे।

तभी मौदहा हमीरपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार लोडर ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक वाहन में घुस गई और दंपती की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे, शवों को कब्जे में लिया। हादसे के बाद करीब आधा घंटे तक यातायात बाधित रहा। घटना से स्वजन बदहवास हैं।

यह भी पढ़ें- मातम में बदली मुंडन की खुशी... महोबा में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे समेत 3 की मौत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।