विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तर प्रदेश में BJP विधायक ने युवक को जड़े थप्पड़, बोले- अखिलेश से मिले हो; लहंगा-चुनरी पहनाकर घुमाओ

Published: Thu, 22 Oct 2026 10:43 AM (IST)

महोबा में भाजपा विधायक बृजभूषण राजपूत ने कृषि बीज भंडार से 100 बोरी चने का बीज अवैध रूप से कुलपहाड़ ले जाते हुए पकड़ा।

HighLights

  1. विधायक ने 100 बोरी चने का बीज पकड़ा।

  2. प्रभारी को सपा का एजेंट बताया, थप्पड़ जड़ा।

  3. कृषि अधिकारी ने बीज ले जाने का आदेश नकारा।

जागरण संवाददाता, महोबा। भाजपा विधायक बृजभूषण राजपूत को बुधवार देर शाम सूचना मिली कि कृषि बीज भंडार से लोडर वाहन पिकअप में करीब 100 बोरी चने का बीज कुलपहाड़ भेजा जा रहा है।

विधायक मौके पर पहुंचे और चालक राजाराम निवासी लाडपुर व प्रभारी सोनू सिंह यादव निवासी पनवाड़ी को बुलाया। प्रभारी ने बताया कि बीज कुलपहाड़ भेजा जा रहा है, लेकिन किसी भी अधिकारी का आदेश नहीं दिखा सका। इस पर विधायक भड़क गए। कहा- अखिलेश यादव से मिले हो, सपा के एजेंट हो।

लोगों से कहा कि इसे लहंगा-चुनरी और जूतों की माला पहनाओ। किसानों को लूटते हो, दलाली करते हो। विधायक ने दो थप्पड़ भी जड़ दिए। मौके से डीडी कृषि रामसजीवन को फोन किया तो उन्होंने बीज ले जाने का ऐसा कोई आदेश जारी करने से इनकार किया।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

किसानों ने बताया कि एक बोरी की कीमत 1700-1800 रुपये है। विधायक ने मोबाइल चेक कर पुलिस व अधिकारियों को सूचना दी। इसका 32.05 मिनट का वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर प्रचलित हो रहा है।

इससे पहले सितंबर में नटर्रा गांव में बीमा के नाम पर वसूली करने वाले दो सर्वेयरों को चूड़ी-पेटीकोट और जूतों की माला पहनाकर घुमाया गया था, जिन पर मुकदमा दर्ज हुआ था। उपकृषि निदेशक रामसजीवन ने बताया कि प्रभारी ने उन्हें और न ही किसी भी संबंधित अधिकारी को बीज के संबंध में कोई सूचना दी थी। जांच की जा रही है। इसके बाद तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें- रेवाड़ी में डेढ़ करोड़ की सड़क की गुणवत्ता खराब, विधायक ने अधिकारियों को लिया आड़े हाथों

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।