Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mahoba News: सर्पदंश बन रहा काल, महोबा में सोते समय दो भाइयों को डसा, एक की मौत

    By shiv kumar jadon Edited By: Anurag Shukla1
    Updated: Sat, 19 Jul 2025 08:05 PM (IST)

    महोबा के कबरई क्षेत्र में दुखद घटना घटी जहां सोते समय दो भाइयों को सांप ने डस लिया। एक भाई की अस्पताल में मौत हो गई जबकि दूसरे का इलाज चल रहा है। परिव ...और पढ़ें

    सोते समय सगे भाइयों को सांप ने डसा, एक की मौत हो गई है।
    सोते समय सगे भाइयों को सांप ने डसा, एक की मौत हो गई है।

    जागरण संवाददाता, महोबा। सोते समय दो सगे भाइयों को सर्प ने डस लिया। दोनों को जिला अस्पताल लाया गया। लेकिन एक को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया तो वहीं दूसरे का उपचार चल रहा है। घटना से स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है। स्वजन ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया और शव को वापस ले गए।

    थाना कबरई क्षेत्र के ग्राम महेबा निवासी 14 वर्षीय आदर्श व उसका भाई 12 वर्षीय दीपांश पुत्रगण राजेंद्र सोनी शुक्रवार की रात खाना खाकर चारपाई पर सो गए थे। तभी देर रात दोनों भाइयों को सांप ने डस लिया। दिवंगत के चाचा धर्मेंद्र ने बताया कि रात करीब दो बजे दोनों को सांप ने डसा था और उन्होंने सांप को देख लिया था। दोनों जब चिल्लाए तो उन्हें इसकी जानकारी हुई थी। हालांकि सांप कौन सा था वह यह नहीं बता पा रहे।

    अनुमान लगाया जा रहा है कि सर्प ने दोनों भाइयों को काटा है। अचेत अवस्था में दोनों को जिला अस्पताल लाया गया। यहां पर परीक्षण के बाद आदर्श को मृत घोषित कर दिया गया और उसके भाई को इलाज के लिए पनवाड़ी ले गए। उसका उपचार चल रहा है। स्वजन ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया और शव वापस घर ले गए। बेटे की मौत से स्वजन बदहवास है। महेबा कबरई से महोबा तक आने पर करीब 40-45 मिनट का समय लगा।

    यदि किसी को सांप काटे तो झाड़फूंक में समय न बर्बाद करें। कट नहीं लगाना चाहिए, जहर नहीं चूसना चाहिए और उस हिस्से को ज्यादा हिलाना डुलाना नहीं चाहिए। तत्काल उसे लेकर सरकारी अस्पताल लाना चाहिए। मरीज को 30-35 मिनट के अंदर अस्पताल पहुंच जाना चाहिए।

    - डा. योगेंद्र सिंह रजावत, जिला अस्पताल।

    खबरें और भी