विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 29, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

महोबा में टेंडर प्रक्रिया को लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष व सदस्य से की अभद्रता, कर्मचारी को धक्का देकर गिराया

Published: Sun, 29 Jun 2025 06:37 PM (GMT+05:30)

महोबा में टेंडर प्रक्रिया के दौरान कुछ युवकों ने जिला पंचायत पहुंचकर टेंडर पेटी में पानी डालने की धमकी दी। ...और पढ़ें

महोबा में टेंडर प्रक्रिया को लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष व सदस्य से की अभद्रता
महोबा में टेंडर प्रक्रिया को लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष व सदस्य से की अभद्रता

जागरण संवाददाता, महोबा। टेंडर प्रक्रिया दौरान दो युवक अपने साथियों के साथ जिला पंचायत पहुंचे और यहां टेंडर पेटी में पानी डालने की बात कही। कर्मचारी ने जब इसका विरोध किया तो उसे धक्का देकर गिरा दिया। इसके बाद इन लोगों ने गुर्गों के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष व सदस्य को जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया और देख लेने की धमकी देते हुए भाग निकले। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है।

हालांकि घंटों बीतने के बाद अभी तक मामले में मुकदमा दर्ज नहीं हो सका। एसडीएम व सीओ ने रविवार हो जिला पंचायत अध्यक्ष के बयान दर्ज कर जांच शुरू की है।

शहर के रामकथा मार्ग निवासी भाजपा के जिला पंचायत अध्यक्ष जयप्रकाश अनुरागी ने बताया कि 28 जून को जिला पंचायत सभागार में टेंडर प्रक्रिया को पूर्ण किया जा रहा था। जिसमें टेंडर पेटी में सभी आवेदनकर्ताओं के कागजात जमा कराए जा रहे थे।

तभी शाम करीब 4.50 बजे महेश तिवारी पुत्र अज्ञात निवासी कबरई एवं अंकित शुक्ला पुत्र देवेंद्र शुक्ला निवासी विकास भवन के पास दोनों लोग अपने गुर्गों के साथ जिला पंचायत के अंदर आए और कहा कि टेंडर पेटी में पानी डाल दो। यह सुनकर पास में खड़े कर्मचारी ने जब विरोध किया तो महेश तिवारी ने कर्मचारी को धक्का मारकर गिरा दिया।

जिला पंचायत अध्यक्ष ने बताया कि इन लाेगों ने उनके साथ भी जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया और गालियां दी। इसी दौरान जिला पंचायत सदस्य मृत्युंजय प्रताप भी मौके पर पहुंचे तो उनके साथ भी अभद्रता कर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया गया और ये लोग देख लेने की धमकी देते हुए चले गए। पूरे मामला सीसीटीवी में कैद है। जिला पंचायत अध्यक्ष जेपी अनुरागी ने सूचना पुलिस अधीक्षक को दी।

रविवार की सुबह करीब साढ़े 11 बजे एसडीएम सदर जितेंद्र कुमार व सीओ सिटी दीपक दुबे ने जिला पंचायत पहुंचकर अध्यक्ष के बयान दर्ज किए। एसपी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।