इंस्टाग्राम पर दोस्ती, फिर प्यार...यूपी में प्रेमी के साथ भाग गई दो बच्चों की मां
महोबा में इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के बाद एक महिला अपने दो बच्चों को छोड़कर अलीगढ़ के युवक के साथ ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।
HighLights
इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद महिला घर से लापता हुई।
दो छोटे बच्चों को छोड़कर अलीगढ़ के युवक संग गई।
पति ने शादी का झांसा देकर भगाने का आरोप लगाया।
जागरण संवाददाता, महोबा। इंस्टाग्राम पर महिला की अलीगढ़ के एक युवक से दोस्ती हो गई। इसके बाद वह अपने दो बच्चों को छोड़कर घर से लापता हो गई। पति ने शंका जताई है कि वही युवक उसकी पत्नी को शादी का झांसा देकर अपने साथ भगाकर ले गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर महिला की बरामदगी के प्रयास शुरू किए हैं।
थाना अजनर क्षेत्र के एक ग्राम निवासी युवक ने बताया कि 20 अगस्त की रात्रि घर के सभी लोग रोजाना की तरह सो गए थे। देर रात्रि करीब दो बजे उसकी आंख खुली तो देखा कि 24 वर्षीय पत्नी घर पर नहीं है। वह अपने साथ मोबाइल भी ले गई और पांच वर्षीय बेटे व ढाई साल की बेटी को घर पर ही छोड़ गई।
रिश्तेदारियों सहित अन्य जगहों पर पता किया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। उसने डायल-112 में इसकी सूचना दी। लेकिन फिर भी उसका कुछ पता नहीं चला। बाद में जानकारी हुई कि उसे राहुल यादव निवासी अलीगढ़ अपने साथ शादी का झांसा देकर भगा ले गया है।
पति के मुताबिक पत्नी की राहुल से इंस्टाग्राम से बात होती थी। उसने थाना अजनर में इसकी तहरीर दी। थानाध्यक्ष सुभाषचंद्र ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है। जल्द ही महिला को बरामद कर लिया जाएगा।
