Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    महोबा के दो शिक्षकों को सीएम योगी ने किया सम्मानित, बच्चों को पढ़ाई के लिए किया टीचरों ने किया प्रोत्साहित

    Updated: Sat, 06 Sep 2025 05:30 AM (IST)

    शिक्षक दिवस पर लखनऊ में आयोजित सम्मान समारोह में महोबा के दो शिक्षकों सरगम खरे और ज्ञानवंत सिंह तोमर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सम्मानित किया। स ...और पढ़ें

    महोबा के दो शिक्षकों काे सीएम योगी ने किया सम्मानित। जागरण फोटो
    महोबा के दो शिक्षकों काे सीएम योगी ने किया सम्मानित। जागरण फोटो

    HighLights

    1. महोबा के दो शिक्षक सीएम योगी द्वारा सम्मानित |
    2. सरगम खरे और ज्ञानवंत सिंह तोमर का सम्मान |
    3. शिक्षा विभाग के लिए गर्व का पल |

    जागरण संवादाता, महोबा। शिक्षक दिवस पर लखनऊ स्थित लोकभवन में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें महोबा के दो शिक्षकों को सीएम योगी आदित्यनाथ ने सम्मानित किया। सबसे पहले शहर के पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य सरगम खरे को मंच पर बुलाया गया।

    उनके विद्यालय में 4500 से अधिक छात्र संख्या है। मुख्यमंत्री ने उन्हें टैबलेट देकर सम्मानित किया। सरगम खरे ने 17 मार्च 1999 को कॉलेज के प्रधानाचार्य के रूप में चार्ज ग्रहण किया था। तब 1700-1800 छात्राओं की संख्या थी।

    छात्रांकन बढ़ाने के साथ ही बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करने व उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए उन्होंने काम किया। गरीब बच्चियों की फीस भी वह भरती है। इन्हीं कार्यों के लिए उन्हें सम्मानित किया गया।

    उधर श्रीनगर राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ज्ञानवंत सिंह तोमर को भी सीएम ने सम्मानित किया। वह 2021 बैच पीईस है। जुलाई 2024 वह श्रीनगर के प्रधानाचार्य बने। यहां वर्तमान छात्र संख्या 2500 से अधिक है।

    छात्रांकन के साथ ही विद्यालय में अनुशासन बनाया। बोर्ड परीक्षा में उनके विद्यालय का छात्र पहली बार टाप-10 सूची में आया। फुटबाल व हाकी में विद्यालय के बच्चे स्टेट खेल रहे है।  कॉलेज में ग्राउंड बनवाया और छात्राओं के लिए बैंडमिंटन की व्यवस्था की।

    इन्हीं कार्यों के लिए उन्हें सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य ज्ञानवंत सिंह तोमर व सरगम खरे के सम्मानित होने पर शिक्षकों ने खुशी जाहिर की है। जिला विद्यालय निरीक्षक प्रेमचंद्र ने बताया कि शिक्षा विभाग के लिए यह गर्व का पल है।