विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मैनपुरी में खेत में घुसने पर मासूम बच्ची को बांधकर पीटा, बचाने आई गर्भवती मां से भी मारपीट

Published: Tue, 20 Oct 2026 08:51 AM (GMT+05:30)

मैनपुरी में खेत में घुसने पर पांच साल की बच्ची को रस्सी से बांधकर पीटा गया। बचाने आई गर्भवती मां ...और पढ़ें

जांच के दौरान पहुंची पुलिस। फाइल

जांच के दौरान पहुंची पुलिस। फाइल

HighLights

  1. पांच साल की बच्ची को खेत में घुसने पर पीटा।

  2. बचाने आई गर्भवती मां से भी की गई मारपीट।

  3. पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया।

जागरण संवाददाता, मैनपुरी। खेल-खेल में खेत में चले जाना पड़ोसियों को इस कदर नागवार लगा कि उसने पांच साल की मासूम बच्ची को चारपाई पर रस्सी से बांधकर पीटना शुरू कर दिया। चीख-पुकार सुन बचाने पहुंची गर्भवती मां के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। घटना का वीडियो किसी ने इंटरनेट मीडिया में प्रसारित कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।

ममता देवी गर्भवती हैं और पति आशीष ड्राइवर हैं। उनकी पांच वर्षीय पुत्री तन्वी सोमवार सुबह घर के बाहर खेल रही थी। खेलते-खेलते वह गांव के ही सुधीर कुमार के खेत में पहुंच गई। इसी बात से नाराज सुधीर, लालता प्रसाद और पुष्पेंद्र उर्फ हाजी ने बालिका को खेत में ही बिछी चारपाई पर रस्सी से बांधकर पीटना शुरू कर दिया।

आरोपितों ने अभद्रता करते हुए उनकी भी पिटाई की

शोर सुनकर ममता पुत्री को बचाने पहुंची। आरोपितों ने अभद्रता करते हुए उनकी भी पिटाई की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तीनों आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर घायल मां-बेटी का मेडिकल कराया है। सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह ने बताया जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें- विजयादशमी 2026: यूपी के मुजफ्फरनगर में 60 फीट ऊंचे रावण के साथ जलेगा 15 फीट का कॉकरोच का पुतला

यह भी पढ़ें- मैनपुरी में प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ी रही बेटी, सोते समय पिता ने मारी गोली

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।