यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
UP News: महज 30 से 40 मिनट में पहुंचेंगे राम के धाम, लखनऊ से अयोध्या के लिए हवाई सेवा 19 से होगी शुरू
Tourism Minister Jaiveer Singh पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि अयोध्या जाने वाले राम भक्तों को हवाई यात्रा की सेवा भी मिलेगी। पर्यटन विभाग इसे लि ...और पढ़ें

HighLights
- अयोध्या धाम का सफर होगा और आसान
- हेलीकॉप्टर सेवा के लिए हुआ करार
जागरण संवाददाता, मैनपुरी: अयोध्या में राममंदिर दर्शन के लिए रामभक्तों के उत्साह को देखते हुए सरकार भी यात्रा सुविधाएं मुहैया कराने की कसरत में जुटी हुई है। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया है कि लखनऊ से सीधे अयोध्या जाने के लिए हेलीकाप्टर की सुविधा 19 जनवरी से शुरू होगी। अयोध्या में यात्रियों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।
22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा से पहले ही प्रतिदिन भारी भीड़ उमड़ रही है। प्राण प्रतिष्ठा के बाद इसमें और बढ़ोतरी की संभावना है। पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि 16 जनवरी की शाम तक बुकिंग शेड्यूल और किराए की दरें फाइनल हो जाएंगी। पर्यटन मंत्री ने बताया कि इस सेवा के जरिए 30 से 40 मिनट में लखनऊ से अयोध्या पहुंचा जा सकेगा।
प्रभु राम के दर्शन को 650 किलोमीटर की पैदल यात्रा
योध्या में मंदिर के निर्माण और प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर भक्तों में उत्साह छाया हुआ है। राजस्थान के दौसा के रहने वाले ऐसे तीन युवा रामभक्त 650 किलोमीटर की पदयात्रा कर अयोध्या जा रहे है। रविवार को उनका मैनपुरी पहुंचने पर जोशीला स्वागत किया गया।
ये भी पढ़ेंः Ram Mandir Inauguration: न्यूयार्क से देश खींच लाई राम की आस्था, मंदिर निर्माण की बधाइयां देने आईं ईशा पंवार
दौसा निवासी कृष्णा कसाना, रामवीर राजपूत और रमेश चंद्र गुर्जर अयोध्या की यह यात्रा कर रहे हैं। रविवार को मैनपुरी पहुंचने पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की राम शाखा पर उनका अभिनंदन किया। पद यात्रियों ने बताया कि प्रभू राम की मूर्ति की अपने खुद के मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से मन उल्लासित है। वह प्रभु के दर्शन के लिए पैदल निकले हैं।